लाखों लीटर पानी की बर्बादी तीन महीने तक बहती रही नर्मदा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नवलखा चौराहे पर पिछले तीन महीने से नर्मदा की मुख्य पाइपलाइन में लीकेज था, जिसे पूरी तरह नजरअंदाज किया गया। इस बड़ी लापरवाही के कारण हर दिन लाखों लीटर साफ पानी बहकर सड़क पर बर्बाद होता रहा। लंबे समय बाद जब नगर निगम के जल कार्य विभाग के अधिकारियों की नींद खुली, तो उन्होंने सुधार कार्य के नाम पर एक और गैर-जिम्मेदाराना कदम उठा लिया।
पाइप में जमा पानी को बचाने या सही जगह निकालने के बजाय, जिम्मेदार अमले ने दो बड़ी मोटरें लगाकर साफ पानी सीधे सड़क पर ही बहा दिया। इस लापरवाही के कारण जहां लाखों लीटर पानी व्यर्थ चला गया, वहीं दूसरी तरफ शहर की एक बड़ी आबादी को आज पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।
जल कार्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों और इंजीनियरों की देखरेख में 15 जुलाई को नवलखा चौराहे पर मुख्य पाइपलाइन का लीकेज सुधारने का काम शुरू किया गया। इसी दौरान बड़वाह स्थित 220 केवी विद्युत सब-स्टेशन की लाइन में भी खराबी आ गई, जिसका सुधार कार्य साथ में किया गया।
इन दोनों कामों के कारण दोपहर 12:58 बजे नर्मदा तृतीय चरण के सभी पंप बंद करने पड़े। तकनीकी अमले ने रात 9:00 बजे काम पूरा होने का दावा किया, जिसके बाद पंप दोबारा चालू किए जा सके।
नर्मदा कंट्रोल रूम के अनुसार, पंप लंबे समय तक बंद रहने से पाइपलाइनों में पानी का दबाव पूरी तरह खत्म हो गया था। रात में पंप शुरू होने के बाद दबाव बनने और शहर की पानी की टंकियों को भरने में काफी समय लग रहा है।
इस देरी के कारण गुरुवार को सुबह की जलप्रदाय व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। शहर के 70 से अधिक प्रमुख इलाकों में पानी सप्लाई या तो बंद है या फिर बेहद कम दबाव के साथ देरी से हो रही है।
संबंधित समाचार

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें:धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान; मिलेंगी ये सुविधाएं

देखिए वीडियो:‘हनुमान अंश’ के दृष्टिहीन गायक की जल्द रोशन होगी दुनिया; CM मोहन यादव ने बुलाकर सुना भजन, आंखों का इलाज कराने का दिया भरोसा

बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार:हाइड्रोपावर सुरंग से 2 मजदूर जिंदा निकले; 5300 से ज्यादा लोग अब भी लापता

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द:रुपए वापस मांगे; कलेक्टर से शिकायत

ISRO की बड़ी कामयाबी:तस्वीरें लेने वाला पहला भारतीय सैटेलाइट लॉन्च; इन पर रखेगा नजर

करोड़ों के टेंडर में फर्जीवाड़े का आरोप:EOW ने 4 पर दर्ज की FIR; विभागीय अधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में

होटल की पार्किंग में कोकीन का खेल:‘डस्टबिन में रखो... कार में छोड़ो और निकलो’; WhatsApp कॉल पर मिलते थे डिलीवरी ऑर्डर

एमपी में उद्योगों की नई उड़ान:50 एकड़ के प्लांट से 1200 KV तक के ट्रांसफार्मर होंगे तैयार; इतने लोगों को मिलेगा रोजगार

कौन बोले:'चंपत राय बेदाग-निष्कलंक; उनका भोलापन मुसीबत बना, सब पर भरोसा करना उनकी गलती थी'
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!