1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा दूध: जानिये अब कितने रुपये लीटर मिलेगा; अभी इस दूध की कीमतों पर असर नहीं
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर सहित पूरे मध्यप्रदेश में महंगाई का असर अब सीधे रसोई तक पहुंच गया है। 1 अप्रैल से दूध के दामों में बढ़ोतरी लागू होने जा रही है। इसका सीधा असर आम उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा। अभी तक 60 रुपए प्रति लीटर मिलने वाला दूध अब बढ़कर 63 से 65 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच जाएगा।
इंदौर में 3 रुपए, अन्य जिलों में और ज्यादा बढ़ोतरी
इंदौर में दूध की कीमतों में करीब 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की जा रही है। वहीं धार में यह बढ़ोतरी 4 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच सकती है। मप्र दुग्ध विक्रेता महासंघ के अध्यक्ष भारत मथुरावाला के अनुसार, यह बढ़ोतरी सिर्फ इंदौर या धार तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि भोपाल, ग्वालियर, देवास, उज्जैन, बड़वाह और जबलपुर समेत कई शहरों में 2 से 4 रुपए प्रति लीटर तक दाम बढ़ाए जाएंगे।
नई दरें क्या होंगी?
1 अप्रैल से लागू होने वाली नई दरें इस प्रकार होंगी- होम डिलीवरी: लगभग 63 रुपए प्रति लीटर। दुकान/डेयरी से खरीद: लगभग 65 रुपए प्रति लीटर।
यह दरें दूध में मौजूद 5.5 से 6 फैट के आधार पर तय की गई हैं। इसके अलावा होम डिलीवरी पर 1 रुपए प्रति लीटर अतिरिक्त शुल्क भी जोड़ा जाएगा।
फैट रेट भी बढ़ा
दूध की खरीद दर (फैट के आधार पर) में भी इजाफा किया गया है- पहले: 8.60 रुपए प्रति फैट और अब: 8.95 रुपए प्रति फैट।
पशु आहार की कीमतों में बढ़ोतरी का असर
संघ का कहना है कि पशु आहार जैसे कपास खली, चारा और भूसे की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसी वजह से दूध के दाम बढ़ाने का फैसला लिया गया है। अगर लागत इसी तरह बढ़ती रही, तो भविष्य में कीमतों की फिर समीक्षा की जा सकती है।
‘सांची’ ने फिलहाल नहीं बढ़ाए दाम
जहां निजी दूध विक्रेताओं ने कीमतें बढ़ाने का फैसला कर लिया है, वहीं सांची ने अभी तक अपने रेट में कोई बदलाव नहीं किया है।
सांची के सीईओ बलबीर शर्मा के मुताबिक फिलहाल दूध की कीमतें यथावत रखी गई हैं।
आम आदमी पर सीधा असर
दूध की कीमतों में यह बढ़ोतरी सीधे तौर पर हर घर के बजट को प्रभावित करेगी। खासकर उन परिवारों पर ज्यादा असर पड़ेगा जहां दूध दैनिक जरूरत का अहम हिस्सा है। महंगाई के इस नए झटके के साथ आने वाले दिनों में रसोई का खर्च और बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।
संबंधित समाचार

जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन:डिप्टी सीएम ने संभाली कमान; 7 दुकानें की सील, मुख्यमंत्री ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा:देश के टॉप-3 शहरों में जगह; दिल्ली में होगा सम्मान

खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार:संरक्षण के दावों पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी:पहचान छिपाकर की थी शादीशुदा डॉक्टर से दोस्ती; होटल की भूमिका की भी जांच कर रही पुलिस

कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री:छात्रों के रजिस्ट्रेशन में जुटी पार्टी; कॉलेज-स्कूल और कोचिंग तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता

पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज:बच्चों के साथ सफर करने उमड़े परिवार; फोटो और वीडियो बनाए

सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी:125 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी

देखिए वीडियो:बड़ा हादसा टला; धू-धूकर जली यात्री बस, 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

देखिए वीडियो:जहरीली शराब का कहर; इतने लोगों की मौत, इतने अस्पताल में भर्ती, कई मदिरा दुकानें सील

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!