स्नूकर क्लबों पर आधी रात पुलिसिया कहर: कौन सी मिली संदिग्ध गतिविधियां
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
शहर के कई नामचीन स्नूकर क्लबों पर शुक्रवार देर रात पुलिस ने एक साथ छापेमार कार्रवाई की। इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट, फ्लेवर्ड हुक्का और सिंथेटिक ड्रग्स की खपत की सूचना मिलने के बाद पुलिस की आठ टीमों ने विभिन्न इलाकों में संचालित क्लबों की जांच की। कार्रवाई के दौरान कई क्लब रात 11 बजे के बाद भी खुले मिले, जबकि कुछ जगहों पर संदिग्ध गतिविधियों के संकेत भी मिले हैं।
अपराधियों की पूछताछ में हुआ खुलासा
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनु बेनीवाल ने बताया कि हाल ही में गिरफ्तार किए गए कुछ अपराधियों और सट्टेबाजों से पूछताछ के दौरान चौंकाने वाली जानकारी सामने आई थी। आरोप है कि शहर के कुछ स्नूकर क्लबों में युवाओं को गलत गतिविधियों की ओर धकेला जा रहा है।
छोटू कमरिया गैंग है सक्रिय
पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि कुख्यात छोटू कमरिया गैंग कथित तौर पर ऐसे क्लबों के जरिए नए युवकों को अपने नेटवर्क से जोड़ने का प्रयास करती है। साथ ही कुछ स्थानों पर फ्लेवर्ड हुक्का, इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट और सिंथेटिक ड्रग्स उपलब्ध होने की भी सूचना मिली थी।
8 टीमों ने देर रात शुरू की जांच
सूचना के बाद पुलिस अधिकारियों ने अलग-अलग सर्किल के सीएसपी के नेतृत्व में आठ विशेष टीमें गठित कीं। रात करीब 11 बजे से शहरभर में एक साथ चेकिंग अभियान शुरू किया गया। पुलिस ने क्लब संचालकों, कर्मचारियों और वहां मौजूद युवाओं से पूछताछ की तथा दस्तावेजों और गतिविधियों की जांच की।
इन क्लबों में हुई कार्रवाई
पुलिस ने हेडक्वार्टर, श्रीराम कॉलोनी, डार्क जोन (जयेंद्रगंज), स्नूकर पूल (जयेंद्रगंज), प्लेयर्स हब (पड़ाव), बैठक (सागरताल रोड), पूल पाइजन (सचिन तेंदुलकर मार्ग), क्यूल सेंट्रल (तुलसी विहार कॉलोनी) और फन-डून सहित कई क्लबों की जांच की।
पड़ाव क्षेत्र के क्लब में मिली गड़बड़ी
पुलिस सूत्रों के अनुसार पड़ाव क्षेत्र स्थित एक क्लब में कुछ अनियमितताएं सामने आई हैं। वहां से मिले तथ्यों और दस्तावेजों की जांच की जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।
आगे भी जारी रहेगा अभियान
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में संचालित स्नूकर क्लबों और अन्य मनोरंजन केंद्रों पर निगरानी बढ़ाई जाएगी। यदि किसी क्लब में अवैध गतिविधियां, नशे का कारोबार या युवाओं को अपराध की ओर ले जाने वाली गतिविधियां पाई गईं तो संबंधित संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें:धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान; मिलेंगी ये सुविधाएं

देखिए वीडियो:‘हनुमान अंश’ के दृष्टिहीन गायक की जल्द रोशन होगी दुनिया; CM मोहन यादव ने बुलाकर सुना भजन, आंखों का इलाज कराने का दिया भरोसा

बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार:हाइड्रोपावर सुरंग से 2 मजदूर जिंदा निकले; 5300 से ज्यादा लोग अब भी लापता

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द:रुपए वापस मांगे; कलेक्टर से शिकायत

ISRO की बड़ी कामयाबी:तस्वीरें लेने वाला पहला भारतीय सैटेलाइट लॉन्च; इन पर रखेगा नजर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!