खबर
Top News

आधी रात नशेड़ियों का तांडव: तलवार, पत्थर व ईंटों से हमला

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 अक्टूबर 2026, 3:28 pm
शेयर करें:
आधी रात नशेड़ियों का तांडव

गाड़ी और बिजली मीटर तोड़े

बच्चियों पर धुआं उड़ाने पर टोका तो कर दिया हमला

दो दिन पुरानी बात पर बदला लेने पहुंचे थे बदमाश, तलवार लहराते हुए दी गालियां

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गरबा खेल रही बच्चियों की तरफ सिगरेट का धुआं उड़ाने से रोकना युवक को भारी पड़ गया। विरोध पर हुए विवाद का बदला लेने के लिए आरोपियों ने दो दिन बाद कल आधी रात को जमकर उत्पात मचाया।

तलवार, ईंट और पत्थर लेकर पहुंचे बदमाशों ने युवक को घर से बाहर आने की धमकी दी व बाहर खड़ी गाड़ी, बिजली मीटर में तोड़फोड़ कर दी। अचानक हुए हमले से इलाके में सनसनी फैल गई।

रहवासियों ने घटना का वीडियो बना लिया, जिसमें दो युवक हाथों में पत्थर और तलवार लेकर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी पेट्रोल बम भी लेकर आए थे। हालांकि, रहवासियों के बाहर निकलने पर वे भाग निकले।

पीड़ित नयन पिता अरुण शिंदे (27) निवासी राम नगर, बड़ी भमोरी के मुताबिक दो दिन पहले क्षेत्र में गरबा पंडाल में बच्चियां गरबे खेल रही थी उसी समय क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर अर्जुन पचौरिया अपने साथी के साथ पहुंचा।

दोनों गरबा खेल रही बच्चियों की तरफ सिगरेट का धुआं उड़ा रहे थे। नयन ने इसका विरोध किया तो विवाद शुरू हो गया। बाद में रहवासियों ने बीच-बचाव कर दोनों को वहां से जाने के लिए कहा। उस समय मामला शांत हो गया था।

टीआई से मिलकर पूरे मामले की शिकायत करूंगा- नयन के मुताबिक, कल देर रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच आरोपी हाथों में तलवार, ईंट और पत्थर लेकर उसके घर पहुंच गए। गालियां देते हुए बाहर आने के लिए कहने लगे।

मेरे बाहर नहीं आने पर आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ी और बिजली मीटर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। शोर सुनकर रहवासी घरों से बाहर निकले तो आरोपी तलवार लहराते हुए धमकियां देते हुए भाग गए।

रहवासियों ने उनका वीडियो बना लिया था। घटना के बाद मैं शिकायत लेकर थाने पहुंचा। लेकिन रात में मौजूद पुलिसकर्मियों ने बात सुनने के बाद सुबह आने को कहा और लौटा दिया। अब टीआई से मिलकर पूरे मामले की शिकायत करूंगा। घटना के बाद क्षेत्र के रहवासियों में डर का माहौल है।

पीड़ित का आरोप- पेट्रोल बम भी लाए थे आरोपी- पीड़ित के मुताबिक आरोपी बदमाश प्रवृत्ति और नशे के आदि है आरोपियों पर कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। घटना के समय आरोपी तलवार और पेट्रोल बम लेकर आए थे।

घटना बड़ी न हो जाए इसलिए पेट्रोल पकड़े आरोपी ने सड़क पर पड़े ईंट पत्थर से हमला कर दिया, वहीं अर्जुन पचौरिया तलवार लहराते हुए घर के गेट, मीटर और गाड़ी पर लगातार वार कर रहा था।

संबंधित समाचार

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को जमानत
Top News

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को जमानत:शांति भंग करने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

1 minute ago
खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई:'देसी मसाला' का पंजीयन निलंबित

5 minutes ago
40 प्रतिशत खेत खाली रहने का अनुमान लगाया
Top News

40 प्रतिशत खेत खाली रहने का अनुमान लगाया:गेहूं का रकबा 52 हजार हेक्टेयर होगा कम

9 minutes ago
MBBS छात्रों को NMC ने दी बड़ी राहत
Top News

MBBS छात्रों को NMC ने दी बड़ी राहत:फर्स्ट ईयर परीक्षा के लिए अब मिलेंगे इतने मौके

16 minutes ago
आधी रात में घर में लगी भीषण आग
Top News

आधी रात में घर में लगी भीषण आग:थाना प्रभारी की तत्परता से बचा परिवार

20 minutes ago
वीडियो देखिये, भाजपा नेता का नाबालिग से कथित दुर्व्यवहार का मामला नए मोड़ पर
Top News

वीडियो देखिये, भाजपा नेता का नाबालिग से कथित दुर्व्यवहार का मामला नए मोड़ पर:अनेक धाराओं में केस दर्ज होने की सूचना; इस थाने पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा

24 minutes ago
कथित नशे में वाहन चलाते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल
Top News

कथित नशे में वाहन चलाते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल:नशामुक्ति अभियान के बीच खाकी पर सवाल

25 minutes ago
भटकती बुजुर्ग महिला के लिए देवदूत बने सूबेदार
Top News

भटकती बुजुर्ग महिला के लिए देवदूत बने सूबेदार:खुद दिया ऑटो का किराया

32 minutes ago
गरबे में गड़बड़ी की तो खैर नहीं
Top News

गरबे में गड़बड़ी की तो खैर नहीं:3 बदमाशों पर कार्रवाई

38 minutes ago
गज कुंडी में बारूद भरते समय धमाका
Top News

गज कुंडी में बारूद भरते समय धमाका:दो नाबालिग झुलसे; प्रतिबंध के बावजूद इस्तेमाल पर उठ रहे सवाल

40 minutes ago
वीडियो देखिये, कैसे नाराज होकर मुख्यमंत्री पत्रकारों से बात किए बिना चल दिए
Top News

वीडियो देखिये, कैसे नाराज होकर मुख्यमंत्री पत्रकारों से बात किए बिना चल दिए:50 से ज्यादा माइक सामने आए तो हुए असहज; रेसीडेंसी कोठी में कवरेज के दौरान अव्यवस्था

43 minutes ago
खटारा यात्री बस को बना दिया पार्सल ढोने वाला ट्रक
Top News

खटारा यात्री बस को बना दिया पार्सल ढोने वाला ट्रक:एसीपी ने वीडियो बनाकर पकड़ी मनमानी

44 minutes ago
वीडियो देखिये, दिग्विजय सिंह के बयान को गलत संदर्भ में पेश करना उचित नहीं
Top News

वीडियो देखिये, दिग्विजय सिंह के बयान को गलत संदर्भ में पेश करना उचित नहीं:कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता बोले- हास्य-विनोद को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा

about 1 hour ago
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:जिला-कोर्ट से ड्रग्स के साथ युवक पकड़ाया; डिलीवरी देने का कर रहा था इंतजार

about 1 hour ago
गोवंश से भरी पिकअप ने मंडी में चार लोगों को कुचला
Top News

गोवंश से भरी पिकअप ने मंडी में चार लोगों को कुचला:महिला के ऊपर से निकले पहिए; भागते समय बिजली के खंभे से टकराई

about 1 hour ago
जमीन के सौदों से शादी में नोटों की बारिश तक जांच के घेरे में फिरोज
Top News

जमीन के सौदों से शादी में नोटों की बारिश तक जांच के घेरे में फिरोज:वायरल वीडियो और करोड़ों की जमीन की रजिस्ट्री के दस्तावेज खंगाल रही लोकायुक्त

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, बस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए देगी सरकार
Top News

वीडियो देखिये, बस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए देगी सरकार:मुख्यमंत्री ने घायलों के तत्काल उपचार के दिए निर्देश; प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए प्रशासन को व्यवस्था करने को कहा

about 1 hour ago
इंदौर महाविद्यालय के गरबे में पांच मुस्लिम युवक-युवती पहुंचे हंगामा
Top News

इंदौर महाविद्यालय के गरबे में पांच मुस्लिम युवक-युवती पहुंचे हंगामा:बिना अनुमति हो रहे गरबे को बजरंग दल की दबिश पर पुलिस ने बंद कराया

about 1 hour ago
बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना बेतुका
Top News

बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना बेतुका:सुप्रीम कोर्ट ने कहा- इस्तेमाल करना उनका अधिकार; डेटाबेस की विश्वसनीयता और उसके दुरुपयोग को रोकने के लिए भी निर्देश

about 1 hour ago
अंडरग्राउंड मेट्रो रूट के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन
Top News

अंडरग्राउंड मेट्रो रूट के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन:बोले-विकास चाहिए; विनाश नहीं

about 1 hour ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!