खबर
Top News

काशी में आधी रात बुलडोजर एक्शन: 22 मिनट में ढही 200 साल पुरानी मस्जिद;भारी पुलिस बल रहा तैनात

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 जून 2026, 3:50 pm
शेयर करें:
काशी में आधी रात बुलडोजर एक्शन

खुलासा फर्स्ट, वाराणसी।

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मंगलवार देर रात प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अजगैब शहीद मस्जिद को ध्वस्त कर दिया। प्रशासन के अनुसार रेलवे की जमीन पर बने इस ढांचे को हटाने के लिए आधी रात के बाद अभियान चलाया गया, जिसमें पांच बुलडोजरों की मदद से करीब 22 मिनट में पूरी संरचना को गिरा दिया गया। कार्रवाई के दौरान 1000 से अधिक पुलिसकर्मी मौके पर तैनात रहे।

जानकारी के मुताबिक, रात करीब 12 बजे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम किला कोहना क्षेत्र पहुंची। मस्जिद के आसपास बैरिकेडिंग कर आम लोगों की आवाजाही रोक दी गई। इसके बाद बुलडोजरों की मदद से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई। प्रशासन ने रातों-रात मलबा भी ट्रकों में भरवाकर हटवा दिया।

रेलवे की जमीन पर कब्जे का दावा
प्रशासन का कहना है कि जिस जमीन पर मस्जिद और कब्रिस्तान स्थित थे, वह रेलवे की संपत्ति है। अधिकारियों के अनुसार, पहले यहां मजार बनाई गई थी और बाद में मस्जिद व कब्रिस्तान का निर्माण किया गया। वर्ष 2024 में काशी रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण और विस्तार परियोजना के दौरान जमीन की पैमाइश में कथित अतिक्रमण सामने आया था। इसके बाद रेलवे ने संबंधित पक्ष को जमीन खाली करने के लिए नोटिस जारी किए थे। मामला अदालत तक पहुंचा, जहां फैसला रेलवे के पक्ष में आने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की तैयारी शुरू की।

रात में कार्रवाई के पीछे यह वजह
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दिन में ट्रैफिक और भीड़भाड़ की स्थिति से बचने के लिए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई रात में की गई। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई थी ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।

मुस्लिम पक्ष का दावा
स्थानीय मुस्लिम पक्ष का कहना है कि अजगैब शहीद मस्जिद करीब 200 वर्ष पुरानी थी और क्षेत्र के धार्मिक व ऐतिहासिक महत्व से जुड़ी हुई थी। मस्जिद के परिसर में कई मजारें भी मौजूद थीं। मस्जिद के मुतवल्ली शमीम उस्ताद थे, जिनका कुछ समय पहले निधन हो चुका है।

स्टेशन विस्तार परियोजना के लिए खाली कराई गई जमीन
प्रशासन का कहना है कि काशी रेलवे स्टेशन को मॉडल स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसी परियोजना के तहत आसपास की रेलवे भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, अदालत के आदेश और नोटिस प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही यह कार्रवाई की गई। बुधवार को भी इलाके में पुलिस बल तैनात रहा और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए था।

संबंधित समाचार

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा
Top News

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान तोड़ा दम; मां अस्पताल में भर्ती

about 10 hours ago
जलती चिता के साथ छेड़छाड़
Top News

जलती चिता के साथ छेड़छाड़:मांस निकालकर खाने पर हुई FIR; अखाड़ा परिषद ने की थी कार्रवाई की मांग, किन्नर अघोरी हिरासत में

about 10 hours ago
तीन तलाक का मामला
Top News

तीन तलाक का मामला:दूसरी महिला के साथ रह रहे पति ने पत्नी को दिया; शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

about 11 hours ago
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान
Top News

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान:इन खिलाड़ियों को मिला मौका

about 11 hours ago
अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा
Top News

अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा:3 हजार लीटर महुआ लहान की नष्ट; 3 जगह मिली भट्टियां

about 11 hours ago
एयरपोर्ट की लोहे की छत पर उठे सवाल
Top News

एयरपोर्ट की लोहे की छत पर उठे सवाल:यात्री ने AI से सुझाए नए डिजाइन; एयरपोर्ट प्रबंधन बोला- सुझाव संबंधित टीम तक पहुंचाएंगे

about 12 hours ago
दूध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा
Top News

दूध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा:इतने रुपए लीटर की कर रहे मांग; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

about 12 hours ago
जहां 27 बच्चों की मौत
Top News

जहां 27 बच्चों की मौत:वहीं फिर बिगड़े हालात; 134 अस्पताल में भर्ती, एक बेड पर 3-4 का इलाज, उल्टी-दस्त, मलेरिया और बुखार के मरीज बढ़े

about 12 hours ago
अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई
Top News

अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई:शोरूम के दो अतिरिक्त फ्लोर तोड़े; नोटिस के बाद भी नहीं हटाया निर्माण

about 12 hours ago
अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया
Top News

अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया:चंबल से मुंबई तक फैला नेटवर्क; 10 हजार रुपए तक बेचते थे बदमाश

about 12 hours ago
PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट
Top News

PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट:जयपुर भेजी रकम में 4.30 लाख रुपए कम मिलने से खुलासा; 3 बैंक अधिकारी सस्पेंड

about 12 hours ago
कॉलेज घेराव के दौरान NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े
Top News

कॉलेज घेराव के दौरान NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े:झड़प में 4 महिला पुलिसकर्मी घायल; कैंपस में बढ़ाई गई सुरक्षा

about 13 hours ago
रक्षाबंधन पर सुरक्षा में जुटी शक्ति मोबाइल टीमों का सम्मान
Top News

रक्षाबंधन पर सुरक्षा में जुटी शक्ति मोबाइल टीमों का सम्मान:कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों को दिए प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार

about 13 hours ago
सीएम मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए इतने करोड़
Top News

सीएम मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए इतने करोड़:यूनिफॉर्म-किताबों के बाद अब लैपटॉप; जल्द मिलेगी स्कूटी

about 13 hours ago
मुख्यमंत्री के सलाहकार बनाए गए रिटायर्ड IPS
Top News

मुख्यमंत्री के सलाहकार बनाए गए रिटायर्ड IPS:रिटायरमेंट के अगले ही दिन मिली बड़ी जिम्मेदारी; दिल्ली में होगी तैनाती

about 13 hours ago
शिक्षा विभाग का लेखापाल निलंबित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
Top News

शिक्षा विभाग का लेखापाल निलंबित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस:सीएम हेल्प लाइन और जनसुनवाई के लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान करने के सख्त निर्देश

about 13 hours ago
सफर के बीच कन्फर्म टिकट कैंसिल
Top News

सफर के बीच कन्फर्म टिकट कैंसिल:चार में से दो टिकट अचानक रद्द होने का दावा; आरक्षित बर्थ पर बिना रिजर्वेशन यात्रियों के बैठने का भी आरोप

about 13 hours ago
राहुल गांधी पर एफआईआर और खड़गे के अपमान पर भड़की कांग्रेस
Top News

राहुल गांधी पर एफआईआर और खड़गे के अपमान पर भड़की कांग्रेस:प्रदर्शन के दौरान रीना बौरासी सेतिया ने जलाई मनु स्मृति

about 13 hours ago
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
Top News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:आंदोलन से जुड़ी सभी FIR की रद्द; अब CJP नहीं करेगी मार्च

about 13 hours ago
बार-बार दिए नोटिस दरकिनार करने पर चला नगर निगम का बुलडोजर
Top News

बार-बार दिए नोटिस दरकिनार करने पर चला नगर निगम का बुलडोजर:नेताजी सुभाष मार्ग पर तानी गई दो मंजिला अवैध इमारत पर कार्रवाई; पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया निर्माण

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!