एमआईसी सदस्य को जान से मारने की धमकी: फटे पोस्टर से निकली चेतावनी भरी चिट्ठी; पुलिस जांच में जुटी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर में नगर निगम के एमआईसी सदस्य और पार्षद मनीष शर्मा को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। तीन इमली चौराहे पर लगे उनके पोस्टर के फटे होने की सूचना पर जब वे मौके पर पहुंचे, तो पोस्टर के अंदर से एक धमकी भरी चिट्ठी बरामद हुई। घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पोस्टर फटा मिला
मामला वार्ड 64 का है। पार्षद मनीष शर्मा ने बताया कि रविवार दोपहर उन्हें सूचना मिली थी कि तीन इमली चौराहे पर लगा उनका पोस्टर फाड़ दिया गया है। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे। वहां मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से भी उन्होंने पूछताछ की, लेकिन किसी को घटना की जानकारी नहीं थी।
जान से मारने की धमकी दी गई
जब उन्होंने फटा पोस्टर देखा, तो उसमें से एक चिट्ठी मिली, जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। चिट्ठी में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था और कुछ संवेदनशील मुद्दों का जिक्र करते हुए चेतावनी दी गई थी।
शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस
धमकी मिलने के बाद पार्षद सीधे थाने पहुंचे और मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही एसीपी विजय चौधरी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस टीम के साथ पूरे मामले की पड़ताल शुरू की। पुलिस अब पोस्टर फाड़ने और धमकी देने वाले आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां
पार्षद मनीष शर्मा ने बताया कि उन्हें पहले भी इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। हालांकि उन्होंने साफ कहा कि वे इन धमकियों से डरने वाले नहीं हैं और अपने काम को पहले की तरह जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि “जो भी गलत काम हो रहा है, उसे उजागर करते रहेंगे और कार्रवाई भी करेंगे। पुलिस इस मामले में सच्चाई सामने लाएगी।”
जांच जारी, आरोपियों की तलाश
फिलहाल पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उचित कार्रवाई की जाएगी। यह घटना शहर में जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर रही है, जिस पर प्रशासन की नजर बनी हुई है।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!