मेट्रो स्टेशन: कॉम्प्लेक्स में कंपन की जांच; मानक से काफी कम मिली तीव्रता,अब होगी लगातार मॉनिटरिंग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
छोटा गणपति मेट्रो स्टेशन के निर्माण कार्य के दौरान कंपन की शिकायतों के बाद मेट्रो प्रबंधन ने महंत कॉम्प्लेक्स में तकनीकी जांच कराई। रहवासियों की मौजूदगी में इमारत की छत पर सेंसर लगाकर कंपन की तीव्रता मापी गई। जांच में दर्ज कंपन निर्धारित सुरक्षा मानकों से काफी कम पाया गया।
पाइलिंग के दौरान की गई जांच
सुबह करीब 8 बजे मेट्रो प्रबंधन की टीम महंत कॉम्प्लेक्स पहुंची। अधिकारियों ने इमारत की छत पर सेंसरयुक्त उपकरण लगाया और उसी समय मेट्रो परियोजना की पाइलिंग मशीन से निर्माण कार्य शुरू कराया गया।
जांच के दौरान उपकरण में 0.1 से 0.5 मिलीमीटर प्रति सेकंड (mm/s) तक कंपन दर्ज किया गया। मेट्रो अधिकारियों के अनुसार निर्माण कार्य के दौरान स्वीकार्य अधिकतम कंपन 5.0 मिलीमीटर प्रति सेकंड है। ऐसे में दर्ज कंपन निर्धारित सीमा से काफी कम रहा और इमारत की सुरक्षा को लेकर कोई खतरा नहीं पाया गया।
अब लगातार होगी ध्वनि और कंपन की निगरानी
मेट्रो प्रबंधन ने महंत कॉम्प्लेक्स में एक कमरा किराए पर लेने का निर्णय लिया है। यहां कंपन और ध्वनि की निगरानी के लिए आधुनिक उपकरण लगाए जाएंगे, जिससे निर्माण कार्य के दौरान इमारत पर पड़ने वाले प्रभाव की लगातार मॉनिटरिंग की जा सके। इसी कमरे में मेट्रो परियोजना का एक साइट ऑफिस भी संचालित किया जाएगा, जहां परियोजना से जुड़ी टीम मौजूद रहेगी।
रहवासियों ने कहा- कंपन नहीं, शोर है बड़ी समस्या
जांच के दौरान मौजूद रहवासी हिमांशु शास्त्री ने बताया कि उन्होंने अन्य रहवासियों और अधिकारियों के साथ पूरी प्रक्रिया का निरीक्षण किया। मशीन में दर्ज कंपन निर्धारित मानक से काफी कम था।
उन्होंने कहा कि सड़क पर भारी वाहनों के गुजरने से कई बार इससे अधिक कंपन महसूस होता है। उनके अनुसार, जांच में इस्तेमाल की गई मशीन बेहद संवेदनशील है और उसके पास कोई व्यक्ति तेजी से कूदे तो भी वह कंपन दर्ज कर सकती है।
हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि पाइलिंग मशीन से उत्पन्न तेज़ ध्वनि (शोर) रहवासियों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है। इसलिए निर्माण कार्य के दौरान शोर को नियंत्रित करने के लिए भी प्रभावी उपाय किए जाने चाहिए।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!