खबर
Top News

निर्माणाधीन सुरंग में हादसे का खुलासा: मीथेन गैस के विस्फोट ने ली 11 मजदूरों की जान; राहत व बचाव कार्य जारी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 जुलाई 2026, 10:40 pm
शेयर करें:
निर्माणाधीन सुरंग में हादसे का खुलासा

खुलासा फर्स्ट, सिक्किम।
दक्षिण सिक्किम के नामची जिले में एनएचपीसी की तीस्ता चरण-6 जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में हुआ हादसा देश को झकझोर गया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि सुरंग के भीतर जमा मीथेन गैस के अचानक विस्फोट से यह भीषण दुर्घटना हुई। हादसे में अब तक 11 मजदूरों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है।

कैसे हुआ हादसा?
एनएचपीसी के अनुसार, 20 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 1:04 बजे निर्माणाधीन हेड रेस टनल (Head Race Tunnel-HRT) में चट्टानों के भीतर फंसी संदिग्ध मीथेन गैस अचानक बाहर निकली और तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया। विस्फोट के बाद पूरी सुरंग धुएं और जहरीली गैस से भर गई, जिससे अंदर काम कर रहे 27 मजदूर फंस गए। दम घुटने और मलबे की चपेट में आने से अब तक 11 श्रमिकों की जान जा चुकी है।

जहरीली गैस बनी सबसे बड़ी चुनौती
हादसे के बाद सुरंग के भीतर फैली जहरीली गैस और धुआं राहत कार्य में सबसे बड़ी बाधा बने हुए हैं। बचाव दलों को अंदर पहुंचने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, गैस के प्रभाव से कई रेस्क्यू कर्मियों की तबीयत भी बिगड़ी और कुछ को इलाज के लिए बाहर लाना पड़ा। विशेषज्ञों का मानना है कि हालिया भूस्खलन के कारण भूमिगत चट्टानों में फंसी प्राकृतिक मीथेन गैस का दबाव बढ़ गया, जिसके चलते अचानक विस्फोट हुआ।

युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन
हादसे के तुरंत बाद एनएचपीसी ने आपातकालीन व्यवस्था लागू कर दी। राहत एवं बचाव अभियान में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जिला प्रशासन, पुलिस, डीजीएमएस और पश्चिम बंगाल से पहुंची खनन बचाव विशेषज्ञों की टीम चौबीसों घंटे जुटी हुई है। एनएचपीसी की इंजीनियरिंग टीम भी सुरंग को सुरक्षित बनाने और फंसे श्रमिकों तक पहुंचने के लिए लगातार काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने बनाई जांच समिति
मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने घटनास्थल का दौरा कर हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विशेष जांच समिति यह पता लगाएगी कि सुरंग के भीतर मीथेन गैस का विस्फोट किन परिस्थितियों में हुआ और सुरक्षा मानकों में कहीं कोई चूक तो नहीं हुई। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह ने लिया हालचाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग से फोन पर बात कर घटना की जानकारी ली और केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये तथा घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने का भी ऐलान किया गया।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मुख्यमंत्री से बातचीत कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की और केंद्र की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

रेस्क्यू जारी, सभी श्रमिकों तक पहुंचने की कोशिश
प्रशासन का कहना है कि सुरंग के भीतर हालात बेहद चुनौतीपूर्ण हैं, लेकिन फंसे सभी श्रमिकों तक पहुंचने के लिए अभियान लगातार जारी है। साथ ही हादसे के तकनीकी कारणों और संभावित लापरवाही की भी विस्तृत जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

पटवारी ने दो बेटों की हत्या के बाद ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
Top News

पटवारी ने दो बेटों की हत्या के बाद ट्रेन के आगे कूदकर दी जान:रेलवे पार्किंग में कार से मिले दोनों बच्चों के शव; पोस्टमार्टम में हुआ बड़ा खुलासा

5 minutes ago
वीडियो देखिये, जनभागीदारी से स्वच्छता के संकल्प को साकार कर रहा मध्य प्रदेश
Top News

वीडियो देखिये, जनभागीदारी से स्वच्छता के संकल्प को साकार कर रहा मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले-मूलभूत सुविधाओं और रोजगार पर भी जोर

13 minutes ago
वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने सिंहस्थ-2028 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की
Top News

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने सिंहस्थ-2028 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की:तय समय-सीमा में काम पूरे करने के निर्देश

20 minutes ago
वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में तीन आरोपी पकड़े गए
Top News

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में तीन आरोपी पकड़े गए:कोटा की पुलिस अधीक्षक बोली-एक नाबालिग भी शामिल, जल्द ही तीनों को मुंबई पुलिस के हवाले करेंगे

29 minutes ago
वीडियो देखिये, दिग्विजय के बयान पर सिंधिया का पलटवार
Top News

वीडियो देखिये, दिग्विजय के बयान पर सिंधिया का पलटवार:क्यों बोले- 2020 में भी याद दिलाया था

about 1 hour ago
DRI की जांच में बड़ा खुलासा
Top News

DRI की जांच में बड़ा खुलासा:ज्वेलर्स ने बेचा तस्करी का इतने किलो सोना; कीमत 100 करोड़ से ज्यादा

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, विजयादशमी पर प्रदेशभर की पुलिस लाइनों में होगा शस्त्र पूजन
Top News

वीडियो देखिये, विजयादशमी पर प्रदेशभर की पुलिस लाइनों में होगा शस्त्र पूजन:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई और शुभकामनाएं

about 1 hour ago
इंदौर आ रही इंडिगो फ्लाइट हैदराबाद डायवर्ट
Top News

इंदौर आ रही इंडिगो फ्लाइट हैदराबाद डायवर्ट:करीब दो घंटे की देरी होने की आशंका; अगली उड़ान पर पड़ सकता है असर

about 2 hours ago
कॉकरोच जनता पार्टी के सामने अब ‘लाल हिट जनता पार्टी’ ने मोर्चा खोला
Top News

कॉकरोच जनता पार्टी के सामने अब ‘लाल हिट जनता पार्टी’ ने मोर्चा खोला:पार्टी प्रमुख की चेतावनी- दशहरे से शुरू होगा अंत; मोदी जी का आह्वान हुआ तो जुटेंगे और ज्यादा लोग

about 2 hours ago
शेयर बाजार के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

शेयर बाजार के नाम पर लाखों की ठगी:व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़कर दिया झांसा; कई बैंक खातों में जमा कराई रकम

about 2 hours ago
साइबर ठगों ने व्यापारी को ऐसे चंगुल में फंसाया
Top News

साइबर ठगों ने व्यापारी को ऐसे चंगुल में फंसाया:बिजली विभाग का अधिकारी बनकर ठग ली मोटी राशि; क्राइम ब्रांच ने ऐसे कराया रिफंड

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, नशे में चालक नहीं कर सकेगा बस स्टार्ट
Top News

वीडियो देखिये, नशे में चालक नहीं कर सकेगा बस स्टार्ट:यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाया अल्कोहल इंटरलॉक सिस्टम

about 2 hours ago
लोन के नाम पर महिला कारोबारी से धोखाधड़ी
Top News

लोन के नाम पर महिला कारोबारी से धोखाधड़ी:लाखों रुपए की दलाली ली; घर पहुंचकर मारपीट और सोशल मीडिया पर बदनाम करने की शिकायत

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, महापौर के खिलाफ प्रदर्शन में अकेली नजर आईं नेता प्रतिपक्ष
Top News

वीडियो देखिये, महापौर के खिलाफ प्रदर्शन में अकेली नजर आईं नेता प्रतिपक्ष:’मित्रासुर’ के पुतला दहन के ऐलान के बीच पार्टी की एकजुटता पर उठे सवाल; कई करीबी नेता और पार्षद नहीं आए नजर

about 3 hours ago
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में राजस्थान से 3 संदिग्ध हिरासत में
Top News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में राजस्थान से 3 संदिग्ध हिरासत में:एक बिहार और दो हरियाणा के रहने वाले, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, टाइगर श्राफ से मुलाकात के बाद उपमुख्यमंत्री बोले
Top News

वीडियो देखिये, टाइगर श्राफ से मुलाकात के बाद उपमुख्यमंत्री बोले:धमकी और गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी; गोलीबारी की घटना गंभीर और निंदनीय

about 3 hours ago
टाइगर श्रॉफ की बांह और सीने पर पट्टियां
Top News

टाइगर श्रॉफ की बांह और सीने पर पट्टियां:घर पहुंचे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे; मुलाकात का वीडियो आया सामने, अभिनेता की कार पर फायरिंग के बाद बढ़ी हलचल

about 3 hours ago
विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर
Top News

विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर:10वीं-12वीं के पेपर पैटर्न में बदलाव; अब इन प्रश्नों में नहीं मिलेगा विकल्प

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में मुख्यमंत्री सख्त
Top News

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में मुख्यमंत्री सख्त:बोले- हमलावरों और उनके आकाओं को भी ढूंढ निकालेंगे

about 3 hours ago
इंदौर में होगी सेमीकंडक्टर समिट
Top News

इंदौर में होगी सेमीकंडक्टर समिट:50 से ज्यादा कंपनियां दिखाएंगी तकनीक; मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन सत्र को संबोधित, इन पर होगा मंथन

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!