व्यापारियों का विवाद बना जानलेवा: मारपीट के बाद बुजुर्ग व्यापारी की मौत; मारे थे लात-घूंसे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
बड़नगर में दो व्यापारियों के बीच हुआ विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान हुई मारपीट की घटना में 65 वर्षीय बुजुर्ग अनाज व्यापारी की मौत हो गई।
हत्या का केस दर्ज
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।थाना प्रभारी अशोक पाटीदार के अनुसार मृतक राजेन्द्र कुमार उर्फ राजू लोडा, निवासी व्यास कॉलोनी बड़नगर, अनाज व्यापारी थे।
अनाज खरीदने को लेकर हुआ था विवाद
शुक्रवार सुबह करीब 9:15 बजे तुलसी वेयरहाउस के पास अनाज खरीदने को लेकर उनका निलेश शाह और आदर्श शाह से विवाद हो गया।
लात-घूंसे से हमला, मौके पर गिरे व्यापारी
विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने राजेन्द्र लोडा के साथ लात-घूंसे से मारपीट की। हमले में उनकी छाती पर गंभीर चोट आई, जिससे वे मौके पर ही गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्रतिष्ठित परिवारों के बीच टकराव
बताया जा रहा है कि मृतक और आरोपी दोनों ही बड़नगर के संपन्न और प्रतिष्ठित परिवारों से जुड़े हैं, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है।
मौत के कारण की जांच जारी
घटना की गंभीरता को देखते हुए मौत के सटीक कारण का पता लगाने के लिए डॉक्टरों की दो सदस्यीय टीम बुलाई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि मौत का कारण चोट थी या कोई अन्य वजह।
आरोपी फरार
पुलिस ने निलेश शाह और आदर्श शाह के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। मामले की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!