सरकार और CJP के बीच बैठक खत्म: डेढ़ घंटे हुई चर्चा; लिया गया यह फैसला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर आंदोलन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों के बीच शुक्रवार को दूसरी दौर की बातचीत संपन्न हो गई है। बैठक दोपहर 12:40 बजे शुरू हुई और करीब 2:20 बजे समाप्त हुई।
इस बार भी समाधान पर नहीं बनी सहमति
हालांकि बैठक के बाद किसी ठोस सहमति या समाधान की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई। इससे पहले 20 जुलाई को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के आवास पर दोनों पक्षों के बीच पहली बैठक हुई थी, लेकिन वह भी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी थी।
चार बार आमंत्रित किया गया था
वार्ता से पहले सरकार की ओर से कहा गया था कि CJP को बातचीत के लिए चार बार आमंत्रित किया गया, लेकिन संगठन की ओर से प्रतिनिधि नहीं पहुंचे। वहीं, CJP का कहना था कि वह किसी केंद्रीय मंत्री के आवास पर बातचीत नहीं करेगा और चर्चा के लिए तटस्थ (न्यूट्रल) स्थान तय किया जाना चाहिए।
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान
बैठक के बाद CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने दावा किया कि आंदोलन के दबाव के कारण सरकार को देर रात प्रतिक्रिया देनी पड़ी। उन्होंने कहा कि संगठन का प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा, जब तक शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पूरी नहीं होती।
पीएम ने जारी किया वीडियो
उल्लेखनीय है कि गुरुवार देर रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो संदेश जारी कर पेपर लीक की घटनाओं पर सख्त कानून लाने की बात कही थी। वहीं, सरकार और CJP के बीच आगे भी बातचीत की संभावना बनी हुई है, हालांकि फिलहाल आंदोलन जारी रहने के संकेत दिए गए हैं।
संबंधित समाचार

इतने पावर प्लांट में कोयले का संकट:इतने दिन का ही स्टॉक बचा; जरूरत का सिर्फ 48% भंडार

देखिए वीडियो:शिक्षक दिवस पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव; बोर्ड मेरिट में आधे से ज्यादा छात्र सरकारी स्कूलों के, TET अब ऑफलाइन

भीषण सड़क हादसा:3 महिलाओं को ट्रक ने कुचला; कृष्ण जन्मोत्सव देखकर लौट रहीं थी, मौके पर मौत

बारिश के बीच जमीन धंसने से दहशत:कई कारें दबीं; सड़क में आई दरारें, बिल्डिंगों पर मंडराया खतरा

सड़क चौड़ीकरण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:इनकी याचिका खारिज; तथ्य छिपाने पर पेनल्टी

मॉल के स्मोकिंग जोन में तुलसी के पौधे लगाने पर विवाद:संगठन ने जताई आपत्ति; हटाने की मांग

सेनेटरी व्यापारी से 27 लाख की ठगी:फर्जी ईमेल से दिया झांसा; असली कंपनी से संपर्क करने पर हुआ खुलासा

मौसम ने बिगाड़ा शेड्यूल:कई उड़ानें लेट; खराब मौसम और ऑपरेशनल कारणों से सैकड़ों यात्री परेशान

सरकार को घेरने के लिए अब संगठन का दांव:सॉफ्टवेयर वही, वर्जन नया

स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेलते 4 धराए:2100 रुपए और ताश जब्त

म्यूल अकाउंट के चेन सिस्टम का खुलासा:चार आरोपी गिरफ्तार

मूर्तिकार की गोली मारकर हत्या:बाइक से आए बदमाशों ने किया हमला; पुरानी रंजिश की आशंका

इंदौर की सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल पहुंचे; महापौर से तकनीक और निवेश पर मंथन

मध्यप्रदेश में फिर शुरू हुआ झमाझम बारिश का दौर:इन जिलों में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में स्कूल बंद

मस्जिद पर चला बुलडोजर:कोर्ट के आदेश के बाद तड़के कार्रवाई; सांसद हाउस अरेस्ट, भारी पुलिस बल और RAF तैनात

पत्नी के निधन के बाद बदली जिंदगी की राह:रिटायर्ड बैंक मैनेजर ने संभाली 500 बच्चों की जिम्मेदारी; शिक्षा को बनाया मिशन

करोड़ों के हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी:टूटे हिस्से को छुपाने सीमेंट-कांक्रीट का ‘सहारा’; निर्माण गुणवत्ता पर सवाल

सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर पुलिस सख्त:21 वाहन चालकों पर हुई FIR; यातायात नियम तोड़ने वालों को चेतावनी

देखिए वीडियो:अकेले युवक ने बदल दी अजनार नदी की तस्वीर; ‘बिट्टू तबाही’ की मुहिम बनी मिसाल, सीएम ने की प्रशंसा

रिसोर्ट में पार्टी पर पुलिस की दबिश:नशे में झूमते मिले 200 युवक-युवतियां; संचालक पर केस दर्ज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!