मेडिकेप्स स्कूल की चोरी और सीनाजोरी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राऊ के मेडिकेप्स स्कूल का प्रबंधन चोरी और सीनाजोरी कर रहा है। टक्कर में घायल छात्र को दी जा रही फीस में छूट को उन्होंने अब देने से इनकार कर दिया है, जबकि उसकी शिक्षिका मां पर इस्तीफा देने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। इधर, पिता ने झुकने से साफ इनकार करते हुए कहा है कि वे अपने बच्चे के साथ अन्य बच्चों के हित में लड़ाई लड़ेंगे।
मामला 11 जून की दोपहर दो छात्रों त्रिजल और दिव्यांश के बीच लंच के बाद वाशरूम की ओर जाते वक्त टक्कर होने का है, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बाद में स्कूल प्रबंधन ने दोनों बच्चों को चोइथराम अस्पताल छुड़वा दिया और कहा कि इलाज का खर्च वे स्वयं उठाएं।
यही नहीं, इस दौरान प्रबंधन का बर्ताव ठीक नहीं था और उन्होंने घायल छात्रों की कोई परवाह नहीं की। अस्पताल में छात्र त्रिजल की मां प्रज्ञा जो कि उसी स्कूल में शिक्षिका हैं, ने अनुरोध भी किया कि घायल बच्चों को अरिहंत अस्पताल में ले जाने दें, जहां उनके फैमिली डॉक्टर हैं, लेकिन इनकार कर दिया गया और कहा कि चोइथराम अस्पताल से टाईअप है। वहीं इलाज करवाना पड़ेगा।
पिता बोले-लड़ाई जारी रखेंगे
मामले में घायल छात्र त्रिजल के पिता अंकुर हेतावल ने कहा कि वे जो लड़ाई लड़ रहे हैं, वो अपने बच्चे के अलावा दूसरों बच्चों के लिए भी है, जिनके प्रति मेडिकेप्स स्कूल का प्रबंधन लापरवाही दिखाता है। वो अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। वो जो भी कार्रवाई करना चाहेंगे, वे उसके लिए तैयार हैं।
खुलासा फर्स्ट में खबर प्रकाशित होने के बाद परिवार पर बनाया दबाव... इस मामले की खबर खुलासा फर्स्ट में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद प्रबंधन ने पीड़ित परिवार पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है।
छात्र त्रिजल की फीस में स्कूल प्रबंधन द्वारा दी जा रही 50 प्रतिशत की छूट को निरस्त कर दिया है और उसकी पूरी फीस भरवाई गई। इसके साथ ही शिक्षिका प्रज्ञा को कल प्रबंधन ने बुलवाकर कहा कि वे इस्तीफा दे दें।
हमें आपकी जरूरत नहीं है। आपने स्कूल में हुई लापरवाही को मीडिया में प्रकाशित करवा दिया है। जब उन्होंने कहा कि जो हुआ है, वो प्रबंधन की गलती और लापरवाही है तो उन्होंने कहा कि आप इस्तीफा दे दें। इससे उन्होंने इनकार कर दिया।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!