कार्यक्रम में खाना खाने के बाद बिगड़ी तबीयत: 50 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती; मचा हड़कंप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, डिंडौरी।
जिले के झामझोला गांव में एक दसगात्र कार्यक्रम के दौरान परोसा गया भोजन ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गया। खाना खाने के कुछ घंटों बाद ही दर्जनों लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भोजन किया
घटना मेहंदवानी जनपद के अंतर्गत आने वाले गांव की है, जहां सुखचैन धुर्वे के घर शुक्रवार को दसगात्र का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भोजन किया और बाद में अपने-अपने घर लौट गए।
आधी रात के बाद बिगड़ी तबीयत
ग्रामीणों के मुताबिक, रात करीब 12 बजे के बाद अचानक कई लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायत शुरू हो गई। देखते ही देखते कई लोग बीमार पड़ गए, जिससे परिजन घबराकर उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे।
लोग अस्पताल में भर्ती
बीमार ग्रामीणों को इलाज के लिए कम्युनिटी हेल्थ सेंटर मेहंदवानी और मंडला जिले के मोहगांव सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मोहगांव अस्पताल में 50 से अधिक मरीज भर्ती
मेहंदवानी स्वास्थ्य केंद्र में करीब दो दर्जन लोगों का इलाज जारी डॉक्टरों के अनुसार सभी मरीजों में फूड पॉइजनिंग जैसे लक्षण पाए गए हैं और उनका इलाज किया जा रहा है।
खाने में गड़बड़ी की आशंका
ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कार्यक्रम में पुड़ी, सब्जी, दाल और चावल खाया था। आशंका जताई जा रही है कि भोजन में खराबी या संक्रमण के कारण यह घटना हुई।
स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर
घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है। भोजन के सैंपल लिए जाने की भी संभावना है, ताकि फूड पॉइजनिंग के सही कारणों का पता लगाया जा सके।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!