ग्राहक बन एमडी ड्रग्स सप्लायर दबोचा: डेढ़ लाख कीमत का 15.09 ग्राम मादक पदार्थ किया जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चंदननगर पुलिस ने ग्राहक बनकर एमडी ड्रग्स की सप्लाई करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब डेढ़ लाख कीमत की 15.09 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की है। मामले में पुलिस आरोपी से ड्रग्स नेटवर्क से जुडेड अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
टीआई तिलक कारोले के मुताबिक टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति सर्विस रोड क्षेत्र में एमडी ड्रग्स बेचने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम सिविल ड्रेस में ग्राहक बनकर मौके पर पहुंची। जैसे ही आरोपी ने ड्रग्स देने का प्रयास किया, पुलिस ने घेराबंदी कर उसे आरोग्य अस्पताल के पीछे मैदान से पकड़ लिया।
तलाशी लेने पर उसके पास से एमडी ड्रग्स बरामद हुई, जिसे जब्त कर आरोपी मोहम्मद हनीफ उर्फ सोनू खान (30) निवासी राजकुमार नगर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का केस किया है।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह नशे का आदी है और अपनी लत पूरी करने तथा जल्दी पैसा कमाने के लिए आजाद नगर क्षेत्र से ड्रग्स खरीदकर बेचता था। मामले में ड्रग्स सप्लाई के स्रोत और अन्य आरोपियों की जानकारी जुटाने के लिए पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ की जा रही है।
आरोपी को पकड़ने में एसआई सौरभ कुशवाह, एएसआई सेवना सिंह , प्रआर प्रदीप, बलराम चौहान, आर. धीरज पांडे, अनिल मकवाना और सुनील सोनी की सराहनीय भूमिका रही।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!