एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का खुलासा: 3 करोड़ का नशा और केमिकल जब्त; बल्ब की रोशनी में चल रही थी लैब
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जोधपुर।
राजस्थान में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का खुलासा किया है।
3 करोड़ रुपए का नशा पकड़ा
बनाड़ थाना क्षेत्र के एक मकान की छत पर संचालित इस लैब से पुलिस ने 3.055 किलोग्राम तैयार एमडी ड्रग्स और बड़ी मात्रा में खतरनाक रसायन जब्त किए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी कीमत करीब 3 करोड़ रुपए आंकी गई है।
इनको किया गिरफ्तार
यह कार्रवाई एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में की गई, जिसमें पुलिस ने आरोपी गणपतराम बेनीवाल (40) निवासी मंडली (बालोतरा), हाल शंकर नगर, बनाड़ को गिरफ्तार किया है।
कर्ज चुकाने के लिए बनाया ड्रग्स का अड्डा
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी पर करीब 12 लाख रुपए का कर्ज था। इसे चुकाने के लिए उसने सांचौर के तस्करों आसुराम उर्फ लक्की और भाणु से सौदा किया।
इसके बाद उसने अपने ही घर ‘बेनीवाल सदन’ को अवैध ड्रग्स लैब में तब्दील कर दिया। पुलिस के मुताबिक, मौके पर मिले रसायनों से करीब 60 किलो और एमडी ड्रग्स बनाने की तैयारी थी।
बल्ब की रोशनी में चल रही थी लैब
एडीजी दिनेश एमएन के अनुसार, AGTF को लगातार सूचना मिल रही थी कि जोधपुर में बड़े स्तर पर एमडी ड्रग्स तैयार कर सप्लाई की जा रही है। इसी दौरान एएसआई राकेश जाखड़ को फैक्ट्री के बारे में पुख्ता सूचना मिली।
मकान की घेराबंदी की
इसके बाद एसपी ज्ञानचंद यादव और एएसपी नरोत्तम लाल वर्मा के सुपरविजन में विशेष टीम गठित की गई। AGTF, ATS, DST और बनाड़ थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए देर रात सुनसान इलाके में स्थित मकान की घेराबंदी की।
इलेक्ट्रॉनिक चूल्हे रखे थे
जब टीम छत पर पहुंची, तो वहां चौंकाने वाला नजारा था। एक बल्ब की रोशनी में गद्दों पर एमडी ड्रग्स सुखाई जा रही थी, जबकि आसपास केमिकल से भरे ड्रम और इलेक्ट्रॉनिक चूल्हे रखे थे।
ये सामान हुआ बरामद
पुलिस ने मौके से 3.055 किलोग्राम तैयार एमडी ड्रग्स के अलावा डाइक्लोरोमीथेन, डी-आयोनाइज्ड वॉटर समेत कई खतरनाक केमिकल, इलेक्ट्रॉनिक चूल्हा, नौ बाल्टियां, स्टील के बर्तन और ड्रग्स बनाने के उपकरण जब्त किए हैं।
मुख्य सरगना फरार, तलाश जारी
इस कार्रवाई में एएसआई राकेश जाखड़ और कांस्टेबल सुमेर सिंह की अहम भूमिका रही, जबकि तकनीकी सहयोग एएसआई रमेश कुमार यादव ने दिया। बनाड़ थानाधिकारी लेखराज और डीएसटी प्रभारी खेत सिंह की टीम भी ऑपरेशन में शामिल रही।
मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमृत लाल जिनगर को सौंपी गई है। पुलिस मुख्य सरगना आसुराम उर्फ लक्की और भाणु की तलाश में दबिश दे रही है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!