एमडी ड्रग्स मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार: खिलौनों की दुकान चलाता मिला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
क्राइम ब्रांच ने एमडी ड्रग्स बरामदगी के मामले में फरार चल रहे आरोपी आवेश कुरैशी (30) को गिरफ्तार किया है। आरोपी रानीपुरा में खिलौनों की दुकान संचालित करता है।
पुलिस ने इससे पहले मामले में आसिम खान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20.30 ग्राम एमडी ड्रग्स (मेफेड्रोन) और वारदात में इस्तेमाल होंडा डीओ स्कूटी बरामद की थी।
पूछताछ के दौरान आवेश की भूमिका सामने आने के बाद से वह फरार था।क्राइम ब्रांच के मुताबिक आरोपी आवेश कुरैशी निवासी रानीपुरा और माणिकबाग को मुखबिर सूचना पर पकड़ा गया।
मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि एमडी ड्रग्स कहां से लाई गई थी, इसका सप्लायर कौन है और इंदौर में इसकी सप्लाई किन लोगों को की जानी थी।
पुलिस को आशंका है कि पूछताछ में नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं।पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आवेश के खिलाफ पूर्व में सेंट्रल कोतवाली थाने में एससी/एसटी एक्ट और बीएनएस की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज है।
संबंधित समाचार

महिला को थप्पड़ मारने वाला डीसीपी जांच के घेरे में:हाईकोर्ट में भी गूंजा मामला

एआई से होगी मुंह के कैंसर की शुरुआती पहचान:इस कॉलेज की तकनीक को मिला पेटेंट; यह ऐप गांव-गांव करेगा स्क्रीनिंग

सरकारी जमीन के निजी हस्तांतरण को लेकर हाई कोर्ट में लगी याचिका:मामला उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के पास स्थित जमीन का

राज परिवार की संपत्ति विवाद में नया पेंच:कोर्ट के बार-बार कहने पर भी पूरी संपत्ति का ब्योरा नहीं, बंटवारा फिर अटका

Kia Syros EV भारत में लॉन्च:एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी तक की रेंज; जानिए कीमत और फीचर्स

अपनी ही सरकार पर बरसे भाजपा विधायक:इस मंत्री पर साधा निशाना; सीएम से लगाई हस्तक्षेप की गुहार

लोकायुक्त की बड़ी ट्रैप कार्रवाई:रिश्वत लेते नगर निगम की वार्ड प्रभारी रंगे हाथ गिरफ्तार; एक अन्य कर्मचारी को भी आरोपी बनाया

नुक्कड़ नाटक से शॉर्ट फिल्म तक...नशे पर वार:स्कूल, कॉलेज, बाजार और मोहल्लों तक पहुंची इंदौर पुलिस; हजारों लोगों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

मोबाइल बैटरी से सावधान:दांत से काटते ही हुआ विस्फोट; 12 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत

'न्याय यात्रा' से पहले पुलिस अलर्ट:क्षेत्र बना छावनी, संगठन का दावा-कई छात्र नेता गायब

इस स्टेशन पर लाखों की चांदी जब्त:दो युवक आभूषणों के साथ पकड़े गए; दस्तावेज नहीं मिले

रेसिडेंशियल परमिशन पर बना दिया कमर्शियल हॉस्टल:निगम ने की कार्रवाई; फुटपाथ और सेटबैक का अवैध निर्माण तोड़ा

सम्पत्ति के बाद अब ट्रांसफार्मरों की कुंडली खंगालेगी लोकायुक्त पुलिस:बिजली कंपनी अफसर शिवराम सेमिल के परिवार की फर्मों से लेकर टेंडरों तक जांच का एंगल

घर के बाहर बैठे युवक की चाकू मारकर हत्या:एम्बुलेंस में देरी पर परिजनों ने उठाए सवाल; अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

एक ही रात में तीन आत्महत्याएं:लव मैरिज के पांच महीने बाद युवक ने दी जान; तलाकशुदा महिला और बेरोजगार युवक ने भी लगाया फंदा

इनामी अफीम तस्कर गिरफ्तार:एक साल से फरार था; इतने राज्यों में फैला था नेटवर्क

कचरा फेंकने को लेकर विवाद:सरकारी कर्मचारी पर किया डंडे से हमला; तीन पर केस दर्ज

नाना के ‘राइट हैंड’ पर हथकड़ी:जमीन, ड्रग्स और ऑनलाइन सट्टे के तार एक साथ खंगाल रही पुलिस

राज्य स्तरीय प्रदर्शन:'यह पेपर लीक नहीं, सिस्टम का लीकेज है' के नारों से गूंजा नीलम पार्क

अशोक के प्रति अनुराग:बर्णवाल से ज्यादा अचंभित कर रहा है राजोरा का मुख्य सचिव नहीं बन पाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!