डिपो के पास भीषण आग से हड़कंप: जानिये पूरे क्षेत्र में क्यों अलर्ट किया घोषित; घना धुआं व तेज लपटें फैली
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मांगलिया क्षेत्र में स्थित तेल डिपो के सामने सोमवार को अचानक लगी भीषण आग ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। यह आग सात्विक विहार के सामने लगी, जो देखते ही देखते विकराल रूप लेती चली गई और आसपास के क्षेत्र में घना धुआं व तेज लपटें फैल गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेज थी कि उसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं और आसपास की कुछ दुकानों व रिहायशी इलाकों तक इसका असर पहुंच गया।
पेट्रोल-डीजल भंडारण से बढ़ा खतरा
मांगलिया तेल डिपो क्षेत्र में बड़ी मात्रा में पेट्रोल और डीजल का भंडारण होने के कारण स्थिति बेहद संवेदनशील हो गई। इसी वजह से प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत अतिरिक्त सतर्कता बरतनी शुरू कर दी। आग लगने के बाद से दमकल विभाग की कई टीमें लगातार एक घंटे से अधिक समय तक आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं।
पूरे क्षेत्र में यातायात बंद
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने डिपो के आसपास के सभी मार्गों को पूरी तरह बंद कर दिया है। मुख्य सड़क पर यातायात रोक दिया गया है, जिससे पूरे इलाके में जाम और अव्यवस्था की स्थिति बन गई। इसके साथ ही पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकरों की आवाजाही भी तत्काल प्रभाव से रोक दी गई है। डिपो के बाहर ही कई टैंकरों को रोक दिया गया है, जिससे वहां लंबी कतारें लग गई हैं।
रहवासी क्षेत्र खाली कराया गया
आग की गंभीरता और संभावित खतरे को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाते हुए आसपास के रहवासी इलाकों को खाली करा लिया है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है ताकि किसी भी तरह की जनहानि से बचा जा सके।
प्रशासन अलर्ट मोड पर
फिलहाल प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें आग पर नियंत्रण पाने की कोशिश में जुटी हुई हैं। क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त बल भी तैनात किया गया है।
संबंधित समाचार

आधी रात को पीएम मोदी का बड़ा संदेश:बोले- पेपर लीक पर अब और होगी सख्ती; शुक्रवार की कैबिनेट बैठक में होंगे बड़े फैसले

प्रधानमंत्री मोदी के ऐलान पर बड़ा एक्शन:पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में स्पेशल जज नियुक्त; दोषियों पर होगी त्वरित कार्रवाई

नीट विवाद पर बन सकती है सहमति:सरकार से बातचीत को तैयार हुई सीजेपी; आज मंत्रियों से होगी अहम बैठक

छात्र आंदोलन के बीच केंद्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला:उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी हटाए गए; नरेश पाल गंगवार को मिली जिम्मेदारी

पुलिस में बंपर भर्ती:इतने पदों को मिली मंजूरी; जल्द होगी भर्ती प्रक्रिया शुरू

उपचुनाव में भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत:छह मंत्री डटे; 25 जुलाई से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संभालेंगे मोर्चा

कुबेरेश्वरधाम में उमड़ा आस्था का महासैलाब:कथा शुरू होने से पहले ही पंडाल हाउसफुल, लाखों श्रद्धालु पहुंचे

तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से की शादी:वायरल वीडियो पर आया नया मोड़; बोले- 'यह रील नहीं, हकीकत है'

जिला अस्पताल में बड़ा खेल:सलाइन की जगह मिनरल वाटर की ड्रिप चढ़ाई, सीएमएचओ ने कलेक्टर को सौंपी जांच रिपोर्ट

70 करोड़ के एमडी ड्रग्स रैकेट पर ईडी की बड़ी कार्रवाई:मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर मंदिर में हंगामा:गर्भगृह में श्रद्धालुओं से बदसलूकी और मारपीट का आरोप

पेपर लीक के विरोध में राहुल गांधी का मार्च:विपक्षी दलों संग गांधी स्मृति तक निकाली पदयात्रा; छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ जताया विरोध

एयरपोर्ट पर 20 मिनट की 'सियासी गुफ्तगू':सीएम मोहन से दिग्विजय की कानाफूसी; बोले- 'तुलसी का टिकट कटेगा'

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:टी-20 के सबसे युवा हाफ सेंचुरियन बने; भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया

समस्याओं को प्रखरता से उठाता है खुलासा फर्स्ट

मन्नत से लौट रहे परिवार पर हमला:साइड देने को कहा तो भड़के कार सवार; भाजपा नेता के रिश्तेदारों पर एफआईआर, फॉर्च्यूनर जब्त

शहीद जवान, अक्षुण्ण आस्था अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में सेंध:आतंकी साया ड्यूटी पर तैनात J&K पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या, विदेशी TRF आतंकी पर शक...

राहुल के 'सड़क से संसद' वाले आक्रामक तेवरों के क्या निहितार्थ:छात्र असंतोष का राजनीतिकरण, अवसर का लाभ, हाईजैक का खतरा या व्यवस्था परिवर्तन की छटपटाहट

लड़कों को रात 10 बजे तक एंट्री, हमें 8 बजे क्यों:गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने सीएम हेल्पलाइन पर की भेदभाव की शिकायत

कनक स्मार्ट सिटी के भ्रष्ट कॉलोनाइजर ने पार्षद से मिलकर तुड़वा दी 40 दुकानें:एक दिन पूर्व रात्रि में नोटिस दिया, अगले दिन कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!