दुकान में भीषण आग: मेडिकल स्टोर और क्लिनिक भी आए चपेट में; ऐसे पाया काबू
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर के तेजाजी नगर मेन रोड स्थित पटेल मार्केट में शनिवार को भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। एक दुकान से शुरू हुई आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और पास की मेडिकल स्टोर व क्लिनिक को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटों के साथ उठता काला धुआं दूर से ही नजर आ रहा था, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
एक दुकान से शुरू होकर तीन तक पहुंची आग
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग की शुरुआत एक बंद रेस्टोरेंट से हुई। कुछ ही मिनटों में आग फैलकर बगल की दुकान—प्रंजाल मेडिकल स्टोर और संजीवनी क्लिनिक तक पहुंच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
30 हजार लीटर पानी से बुझी आग
फायर ब्रिगेड को कंट्रोल रूम से सुबह 11:21 बजे सूचना मिली। इसके बाद तुरंत दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझाने के लिए लगभग 30 हजार लीटर पानी का उपयोग किया गया।
फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां और चार टैंकर
मौके पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां और चार टैंकर मौजूद रहे। आग पर काबू पाने के दौरान सुरक्षा के लिहाज से कुछ समय के लिए सड़क के दोनों ओर यातायात रोक दिया गया।
कोई जनहानि नहीं, लेकिन भारी नुकसान
तेजाजी नगर थाना प्रभारी देवेंद्र मरकाम के मुताबिक, इस हादसे में तीन दुकानें पूरी तरह जल गईं। राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच जारी
फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की संभावना जताई जा रही है। पुलिस और फायर विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई घटना
संजीवनी क्लिनिक के संचालक डॉ. आशीष राठौर के मुताबिक, घटना करीब 11 बजे के आसपास हुई। अचानक रेस्टोरेंट में आग लगी, जो तेजी से फैलती चली गई और आसपास की दुकानों को भी चपेट में ले लिया।
फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची
उन्होंने बताया कि सूचना देने के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। कुछ स्थानीय लोगों ने दमकल के देर से पहुंचने की बात भी कही।
धुएं से दहशत, लोग बनाते रहे वीडियो
आग की वजह से उठते घने धुएं ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और दूर खड़े होकर घटना के वीडियो बनाते रहे। कुल मिलाकर, यह हादसा बड़ा हो सकता था, लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लेने से जनहानि टल गई।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!