फर्नीचर दुकानों में भीषण आग: 27 हजार लीटर पानी से पाया काबू; कारण अब तक अज्ञात
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राजेंद्र नगर क्षेत्र में एबी रोड स्थित रीजनल पार्क के आगे सोमवार तड़के एक बड़ा अग्निकांड सामने आया। यहां फर्नीचर की दो दुकानों में अचानक आग लग गई, जिसने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि दोनों दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। इस घटना में लाखों रुपए का फर्नीचर और अन्य सामान नष्ट हो गया।
फायर ब्रिगेड के अनुसार, सुबह करीब 4:15 बजे आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही महज 10 मिनट के भीतर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। हालांकि आग की तीव्रता अधिक होने के कारण इसे नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, ये दोनों दुकानें संजय और विजय नामक दो सगे भाइयों द्वारा संचालित की जा रही थीं, जो पास-पास शेड बनाकर अपना फर्नीचर व्यवसाय चला रहे थे। दुकानों में बड़ी मात्रा में लकड़ी और अन्य ज्वलनशील सामग्री मौजूद थी, जिसके चलते आग ने तेजी से फैलकर पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया।
दमकल विभाग की टीम ने करीब 27 हजार लीटर से अधिक पानी का उपयोग कर आग पर काबू पाया। साथ ही नगर निगम के टैंकरों ने भी पास के पंप से पानी लाकर राहत कार्य में सहयोग दिया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। फायर ब्रिगेड अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आग लगने की वजह सामने आने की उम्मीद है।
संबंधित समाचार

फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग:जान गंवाने वाली महिला का बेटा मिला कलेक्टर से

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित:39 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; इन्हें बनाया उपाध्यक्ष

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली:अब इस दिन होगा; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव:नए कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

देखिये वीडियो, होटल में हंगामा:परिवार और पुलिस के साथ पहुंची पत्नी; BSF सब-इंस्पेक्टर पति को महिला के साथ पकड़ा, बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप

रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित:शक्ति मोबाइल टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर संभाला था मोर्चा

अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी:लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान मौत

फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा:कस्टम कर्मचारी भी था गिरोह में शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक:3 नए प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालयों को स्वीकृति

गरीबों के खातों से चल रहा था साइबर ठगी का नेटवर्क:17 लाख की साइबर ठगी में म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा

कार्रवाई के दावों के बीच नगर निगम बना धृतराष्ट्र:मूसाखेड़ी रिंग रोड पर प्राइवेट बसों का कब्जा

NHAI टोल में फर्जीवाड़े पर ED की बड़ी कार्रवाई:14 राज्यों में की छापेमारी; पूर्व विधायक के ठिकानों पर भी दी दबिश

खुलासा फर्स्ट की खबर के बाद नींद से जागा निगम:सिल्वर कॉलोनी से कचरा गायब, हरकत में आया अमला

बड़ा सराफा में आधी रात आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकान में लग गई भीषण आग:30 हजार लीटर पानी से दो घंटे में पाया काबू

बुधवारिया हाट हटाने पहुंची निगम की टीम बैरंग लौटी:गरीबों की आजीविका पर संकट देख आगे आए विधायक गोलू शुक्ला, दिए सख्त निर्देश, नहीं हटेगा बाजार

रेडिसन चौराहा फ्लाय ओवर निर्माण के लिए 76.59 करोड़ रुपए मंजूर:आईडीए बोर्ड की बैठक में 177.33 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को दी स्वीकृति

चाकू लेकर पत्नी पर टूट पड़ा नशेड़ी पति

शीघ्र दर्शन के नाम पर ठगी:37 श्रद्धालुओं से वसूले रुपए; 300 की टिकट 700 में बेची, UPI से आरोपी की तलाश जारी

पूर्व पार्षद मुन्ना अंसारी की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज:कोर्ट ने कहा- फर्जी पत्र कांड में असली दस्तावेज तक पहुंचने के लिए गिरफ्तारी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!