बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग: ई-बाइक से निकली थी चिंगारी; 2 लोगों की मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नोएडा।
शहर के फेज-3 थाना क्षेत्र स्थित ममूरा गांव में एक ग्राउंड प्लस-4 (G+4) बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। आग लगने के समय इमारत में करीब 50 परिवार मौजूद थे। दमकल और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़े रेस्क्यू अभियान चलाकर 48 परिवारों के लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि धुएं की चपेट में आने से एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई।
इलेक्ट्रिक बाइक की बैटरी में स्पार्किंग से लगी आग
पुलिस के अनुसार, आग की शुरुआत इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर खड़ी चार्जिंग पर लगी इलेक्ट्रिक बाइक की बैटरी में स्पार्किंग से हुई। देखते ही देखते आग ने आसपास खड़े पेट्रोल वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। पार्किंग में लगी आग से सीढ़ियों और लॉबी में घना धुआं भर गया, जिससे लोग फ्लैटों में फंस गए और अफरा-तफरी मच गई।
7 दमकल गाड़ियां और हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म लगाए गए
सूचना मिलते ही फायर विभाग की 7 दमकल गाड़ियां, हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म, मुख्य अग्निशमन अधिकारी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर इमारत में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। धुएं की वजह से दो लोगों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
मकान मालिक गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है कि भवन में सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।
सीएम योगी ने लिया संज्ञान
घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने और राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा पूरे मामले की निगरानी करने के भी आदेश दिए हैं। पुलिस और फायर विभाग आग लगने के सटीक कारणों और सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही की जांच कर रहे हैं।
संबंधित समाचार

एसी लगाने को लेकर विवाद:कांग्रेस नेता के भतीजे पर मारपीट का आरोप; FIR के बाद समर्थकों ने घेरा थाना

भीषण सड़क हादसा:बस-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत; 40 यात्री थे सवार

मुख्यमंत्री ने किया जन विश्वास पोर्टल लॉन्च:अब ऑनलाइन होगी जिलों की हर गतिविधि की निगरानी; कलेक्टरों को देनी होगी कामकाज की रिपोर्ट

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; 3 नए ट्रस्टी भी नियुक्त

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:करोड़ों के संदिग्ध ट्रांजेक्शन वाला म्यूल अकाउंट पकड़ा; खाताधारक गिरफ्तार

महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद:केंद्रीय गृह मंत्रालय के अकाउंटेंट के परिवार के साथ मारपीट; एक युवक हिरासत में

जेल गोलीकांड मामले में एक्शन:फायरिंग के बाद अधीक्षक निलंबित; कैदी तक कट्टा पहुंचने की जांच तेज

मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; पिता से मांगी माफी

आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं

फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग:जान गंवाने वाली महिला का बेटा मिला कलेक्टर से

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित:39 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; इन्हें बनाया उपाध्यक्ष

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली:अब इस दिन होगा; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव:नए कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

देखिये वीडियो, होटल में हंगामा:परिवार और पुलिस के साथ पहुंची पत्नी; BSF सब-इंस्पेक्टर पति को महिला के साथ पकड़ा, बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप

रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित:शक्ति मोबाइल टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर संभाला था मोर्चा

अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी:लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान मौत

फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा:कस्टम कर्मचारी भी था गिरोह में शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक:3 नए प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालयों को स्वीकृति
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!