सिलेंडर विस्फोट से भड़की आग: तीन मकान जलकर हुए राख; मची चीख-पुकार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, पांढुर्णा।
सिविल लाइन क्षेत्र में बुधवार रात गैस सिलिंडर विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। सिविल अस्पताल के पास रात करीब 10 बजे हुए इस हादसे में दो सिलिंडरों में धमाके हुए, जिसके बाद आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया।
तीन मकान जलकर खाक
आग लक्ष्मण बिनझड़े, लाजवंती मोहबे और ललिता हापसे के मकानों में लगी। एक घर में सिलिंडर फटने के बाद आग फैलकर पास के दो अन्य मकानों तक पहुंच गई, जिससे तीनों घर पूरी तरह जलकर राख हो गए।
सामान निकालने का मौका नहीं मिला
पीड़ितों के मुताबिक आग इतनी तेजी से फैली कि वे घर का सामान तक नहीं बचा सके। फर्नीचर, कपड़े, अनाज सहित जरूरी सामान जल गया। एक स्कूटी भी आग की चपेट में आकर पूरी तरह नष्ट हो गई। राहत की बात यह रही कि सभी लोग समय रहते बाहर निकल गए और कोई जनहानि नहीं हुई।
40 मिनट में आग पर काबू
सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की गंभीरता को देखते हुए बिजली कंपनी ने एहतियातन आधे शहर की बिजली सप्लाई बंद कर दी।
जांच शुरू, मुआवजे की मांग
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवारों को जल्द राहत और मुआवजा देने की मांग की है।
संबंधित समाचार

मध्य प्रदेश की राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव:एल. मुरुगन के इस्तीफे से हुई रिक्त; निर्वाचन आयोग ने घोषित किया कार्यक्रम, 2 अप्रैल 2030 तक था कार्यकाल

शहर के समीप मुहाड़ी फॉल में दर्दनाक हादसा:दोस्तों के सामने डूबा बिल्डर का बेटा; मदद के लिए पुकारते रहे साथी, पिकनिक मनाने दोस्तों के साथ पहुंचा था झरने पर, दूसरे दिन मिला शव

पूर्व मंडल महामंत्री अमर अग्रवाल लापता मामले में चौंकाने वाला खुलासा:चार लाख का था कर्ज; ब्याज से 16 लाख चुकाए, दोनों पक्ष भाजपा विधायक के करीबी, घर पर मिले पत्र में ऐसा जिक्र, पिता ने जताई अनहोनी की आशंका

वीडियो देखिये, पुलिस टीम पर हमला:लाठी-पत्थरों से किया वार; एसआई की वर्दी फाड़ी, चार पुलिसकर्मी घायल, मारपीट के आरोपी को तलाशने पहुंची थी टीम

राऊ में जिला प्रशासन की कार्रवाई:निर्धारित क्षमता से अधिक पटाखा सामग्री मिलने पर दुकान-गोदाम सील; फायर वर्क्स में मिलीं अनियमितताएं

वीडियो देखिये, महू-नीमच रोड पर महिलाओं ने किया चक्काजाम:बच्चों को लेकर सड़क पर बैठीं; 5 दिन से बिजली बंद होने का आरोप, 500 से अधिक परिवार परेशान,

वीडियो देखिये, वाटर पार्क के सामने तेंदुए की दस्तक:घर में घुसा; घायल अवस्था में बताया जा, क्षेत्र में दहशत का माहौल

वीडियो देखिये, कन्या भोज के बहाने बच्चियों को बुलाकर मारपीट का आरोप:कपड़े उतारकर पीटने की भी शिकायत; हंगामे के बाद बच्चों को छुड़ाया

दस दिन का अल्टिमेटम या अफसरों की ढिलाई पर पर्दा:जब नियम रोज एंट्री का है; तो अब तक निलंबन क्यों नहीं

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के 3 आरोपी मध्य प्रदेश से गुजरे:कोटा से 2 इनोवा में नॉनस्टॉप मुंबई ले गई पुलिस; नेपाल भागने की फिराक में थे

विजयादशमी पर नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल के साथ कलियुगी शूर्पणखाओं का होगा दहन

सिर्फ पुतले का दहन क्यों:हर साल आश्विन शुक्ल दशमी पूछती है हमारे भीतर का सवाल

वीडियो देखिये, लिव-इन पार्टनर की मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार:बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए; 11 दिन से फरार थी. कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरकर हुई थी मौत

नवमी से शुरू हुआ था:आज भी सतत चल रहा महाभंडारा

फिरोज खान... जमीनों के खेल में खिलाड़ी या मोहरा:खुलासा फर्स की पड़ताल में नए नाम रविकांत का खुलासा

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल और कार जब्त

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तंज:बोले- वे रहस्यमयी नेता; कब क्या करेंगे कोई नहीं जानता

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:2 युवकों की मौके पर मौत; 2 गंभीर घायल

वीडियो देखिये, बंगाली संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:नवरात्रि पर मां दुर्गा की आराधना के बीच धुनुची परंपरा में लिया हिस्सा

त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट:मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा; पटाखा दुकानों की भी होगी जांच, कलेक्टर के सख्त निर्देश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!