सिलेंडर ब्लास्ट से भोजनालय में भीषण आग, दहला इलाका: स्कीम-78 में अफरा-तफरी; सात लोग बाल-बाल बचे
KHULASA FIRST
संवाददाता

कर्मचारी मुकेश-राहुल समेत अन्य ने भागकर बचाई जान
गैस पाइप लीकेज बना हादसे की वजह
धमाकों की आवाज सेे लोग सहमे
राजेंद्र नगर क्षेत्र में आग की घटनाएं, रीजनल पार्क और हुक्माखेड़ी में भारी नुकसान
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया थाना क्षेत्र की स्कीम-78 में शुक्रवार को एक भोजनालय में हुए सिलेंडर ब्लास्ट ने पूरे इलाके को दहला दिया। गैस पाइप में रिसाव से शुरू हुई आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और धमाके के साथ सिलेंडर फट गया।
आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही पलों में पूरा रेस्टोरेंट इसकी चपेट में आ गया। लगातार तीन धमाकों की आवाज से आसपास हड़कंप मच गया और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
फायर ब्रिगेड के मुताबिक, घटना महिंद्रा कार शोरूम के सामने स्थित आरती भोजनालय की है। एसीपी विजय नगर पराग सैनी के मुताबिक गैस पाइप में लीकेज के चलते पाइप ने आग पकड़ ली, जो सीधे सिलेंडर तक पहुंच गई।
इसके बाद जोरदार धमाके के साथ सिलेंडर फट गया और आग तेजी से फैल गई। हादसे के वक्त भोजनालय में कर्मचारी और ग्राहक मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुल सात लोग अंदर थे, जिनमें मुकेश, गोपाल और राहुल सहित अन्य शामिल थे।
जैसे ही आग भड़की, सभी ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बाहर भागकर अपनी जान बचाई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। आग के बीच अचानक रेफ्रिजरेटर का कंप्रेशर भी तेज धमाके के साथ फट गया, जिससे स्थिति और भयावह हो गई।
धमाकों की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए और मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, वहीं सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। फायरकर्मियों ने करीब दो हजार लीटर पानी से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
हालांकि, तब तक भोजनालय का बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो चुका था। प्रारंभिक जांच में लापरवाही की आशंका भी जताई जा रही है। सवाल यह है कि आखिर गैस पाइप में रिसाव के बावजूद समय रहते सुधार क्यों नहीं किया गया।
अगर आग पर काबू पाने में थोड़ी भी देर होती, तो यह हादसा और भी भयावह रूप ले सकता था।
आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत करते दमकलकर्मी।
बाइक-फलों के कैरेट व मवेशी जले
शहर में शुक्रवार को कई स्थानों पर आग लगने की घटनाएं हुईं। राजेंद्रनगर थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर लगी आग ने गोदाम, खलिहान और आसपास के इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया। कहीं फलों के कैरेट और बाइक जलकर राख हो गईं, तो कहीं मवेशी और मुर्गियां आग की भेंट चढ़ गईं।
फायर ब्रिगेड के अनुसार, रीजनल पार्क स्थित पप्पू के गोदाम में अचानक आग भड़क उठी। टीनशेड में बड़ी मात्रा में फलों के कैरेट रखे थे, जो देखते ही देखते आग की चपेट में आ गए। आग इतनी तेज थी कि वहां खड़ी दो बाइक भी पूरी तरह जलकर खाक हो गईं।
मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। वहीं रेती मंडी के समीप हुक्माखेड़ी में अज्जू खान के खलिहान में भी आग लग गई। इस घटना में मवेशी और मुर्गियां जिंदा जल गईं, जिससे पशुपालक को भारी नुकसान उठाना पड़ा।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!