खबर
Top News

खजूरी बाजार में देर रात लगी भीषण आग: स्टेशनरी दुकान में 10 लाख से ज्यादा का नुकसान

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 मार्च 2026, 3:06 pm
327 views
शेयर करें:
खजूरी बाजार में देर रात लगी भीषण आग

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खजूरी बाजार में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात एक स्टेशनरी दुकान में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी भयावह थी कि दूर-दूर तक धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था।

हादसे में लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि समय रहते फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

देर रात करीब 4 बजे खजूरी बाजार स्थित पंचोली स्टेशनरी दुकान में अचानक आग भड़क उठी। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग बुझाने के लिए लगभग 25 हजार लीटर पानी का उपयोग किया गया। दुकान संचालक कमल पंचोली ने बताया कि आग से दुकान में रखा स्टेशनरी का माल नष्ट हो गया है। प्रारंभिक आकलन के मुताबिक 10 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।

फायर ब्रिगेड अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग तेजी से फैली और लपटें काफी ऊंची उठ रही थीं।

यही समय पर आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो आसपास की दुकानों को भी नुकसान हो सकता था। फिलहाल पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच में जुटे हैं और आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

संबंधित समाचार

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!