गेहूं की फसल में लगी भीषण आग: 100 एकड़ की फसल जलकर हुई राख; किसानों ने की मुआवजे की मांग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नरसिंहपुर।
गेहूं की फसल में आग लगने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सालीचौका क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर सामने आया। यहां गेहूं की फसल में लगी आग ने भारी तबाही मचा दी। पनागर के पास आडेगांव मौजा के खेतों में भड़की आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।
100 एकड़ फसल जलकर राख
इस आगजनी में आडेगांव, सहावन और पनागर गांव के किसानों की करीब 100 एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जलकर पूरी तरह खाक हो गई, जिससे किसानों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।
तेज हवा से फैली आग
तेज हवाओं के कारण आग करीब 1 किलोमीटर के दायरे में फैल गई और एक खेत से दूसरे खेत तक पहुंचती रही। आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
किसानों और फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
घटना की सूचना मिलते ही नगर परिषद की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। बड़ी संख्या में स्थानीय किसान भी एकजुट होकर आग बुझाने में जुट गए। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शाम 4 बजे आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक फसल पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी।
मुआवजे की मांग
गर्मी के मौसम की यह पहली बड़ी आगजनी किसानों के लिए भारी साबित हुई है। सालभर की मेहनत को जलते देख किसान टूट गए हैं। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से फसल नुकसान का सर्वे कराकर जल्द उचित मुआवजा देने की मांग की है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!