वीडियो देखिये, तीन मंजिला इमारत में भीषण आग: संचालित होते हैं इतने रेस्टोरेंट; किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
शहर के लालघाटी इलाके में स्थित एक तीन मंजिला मल्टीस्टोरी इमारत में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। इमारत में छह रेस्टोरेंट संचालित होते हैं। आग सबसे पहले भोज इन रेस्टोरेंट के किचन में भड़की और देखते ही देखते लपटें दूसरी मंजिल तक पहुंच गईं।
इमारत के बेसमेंट में बापू की कुटिया और ग्राउंड फ्लोर पर डोमिनोज का आउटलेट समेत अन्य छोटी दुकानें संचालित हैं। आग लगने की सूचना मिलते ही शहर के विभिन्न इलाकों से फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां और तीन वाटर टैंकर मौके पर पहुंच गए।
इमारत के गार्ड के मुताबिक सुबह करीब 7 बजे खिड़की से धुआं उठता दिखाई दिया। शुरुआत में इसे रोज की तरह किचन का सामान्य धुआं समझा गया, लेकिन जब धुआं घना हो गया और लपटें दिखने लगीं तो तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग रेस्टोरेंट के किचन से शुरू हुई और तेजी से ऊपर की मंजिल तक फैल गई। दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने के लिए इमारत की एक दीवार तोड़कर भीतर प्रवेश करना पड़ा।
आग के दौरान सबसे बड़ा खतरा किचन में रखे चार कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों से था। दमकल दल ने तत्परता दिखाते हुए सबसे पहले सिलेंडरों को सुरक्षित बाहर निकाला, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
फिलहाल आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!