चलती बस में लगी भीषण आग: बारात लेकर जा रही थी; मची चीख-पुकार
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, शाजापुर।
आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया। ग्राम सनकोटा के पास एक यात्री बस में अचानक आग लग गई, जिससे बस का अधिकांश हिस्सा जलकर खाक हो गया।
समय रहते बाहर निकले यात्री
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में सवार सभी यात्री आग बढ़ने से पहले ही बाहर निकल गए, जिससे किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि बस इंदौर से गुना बारात लेकर जा रही थी।
मौके पर मची अफरा-तफरी
बस में आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने बस को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
यातायात प्रभावित
हादसे के चलते हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया।
कारणों की जांच जारी
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी हो सकती है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:अकेले युवक ने बदल दी अजनार नदी की तस्वीर; ‘बिट्टू तबाही’ की मुहिम बनी मिसाल, सीएम ने की प्रशंसा

रिसोर्ट में पार्टी पर पुलिस की दबिश:नशे में झूमते मिले 200 युवक-युवतियां; संचालक पर केस दर्ज

नशे में कंटेनर ड्राइवर ने मचाया आतंक:3.7 किमी तक दौड़ाया भारी वाहन; ASI को कुचलने की कोशिश, बैरिकेडिंग कर पकड़ा

रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर निगम सख्त:350 आर्किटेक्ट-इंजीनियरों को नोटिस; 7 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!