इलेक्ट्रिक वाहन में लगी भीषण आग: तीन अन्य गाड़ियां चपेट में आई; मची अफरा-तफरी
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, देवास।
इलेक्ट्रिक वाहन में आग लगने का एक और मामला देवास के मिश्रीलाल नगर में गुरुवार को सामने आया। यहां अलसुबह एक ओला इलेक्ट्रिक के दोपहिया वाहन में भीषण आग लग गई। इस दृश्य को देखकर अफरा-तफरी मच गई।
तीन अन्य वाहन आए चपेट में
यह घटना सुबह करीब 4:30 बजे हाईकोर्ट एडवोकेट गोस्वामी शंकर गिरी के मकान के पोर्च में हुई। आग इतनी तेजी से फैली कि पास खड़े तीन अन्य दोपहिया वाहन भी इसकी चपेट में आ गए। आग लगने से पूरे घर में काला धुआं फैल गया।
आग पर काबू पाने की कोशिश की
सुबह पढ़ाई के लिए उठे बालक चेतन ने सामने वाले मकान के शीशे में आग की लपटें देखीं और तुरंत परिजनों को जगाया। परिवार के सदस्य किसी तरह घर से बाहर निकले और पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की।
दमकल टीम को सूचना दी
नगर निगम की दमकल टीम को सूचना दी गई, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों और परिवार ने आग बुझा दी। इस घटना में करीब 4 लाख रुपए के दो वाहन पूरी तरह जल गए, जबकि दो अन्य वाहनों को आंशिक नुकसान हुआ।
छत के रास्ते नीचे उतरना पड़ा
घर के सदस्य विकास गिरी ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि पोर्च से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था, जिससे उन्हें छत के रास्ते नीचे उतरना पड़ा।
आग लगने का कारण सामने नहीं आया
प्रारंभिक जांच में आग लगने का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट या वायरिंग में खराबी की आशंका जताई जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, वाहन की वायरिंग को चूहों द्वारा नुकसान पहुंचने से भी इस तरह की घटनाएं हो सकती हैं।
इंदौर में हो चुका है बड़ा हादसा
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले इंदौर में भी इलेक्ट्रिक वाहन में आग लगने से बड़ा हादसा हुआ था। देवास की यह घटना उसी तरह के खतरे की ओर इशारा करती है, खासकर जब वाहन घर के पोर्च में खड़े होते हैं।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!