इमारत में लगी भीषण आग: एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सूरत।
सूरत के लिंबायत इलाके में मीठी खाड़ी के पास एक रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में एक मासूम बच्चे सहित पांच लोगों की मौत हो गई, सभी गंभीर रूप से झुलस गए थे।
घर में अचानक भड़की आग
जानकारी के मुताबिक, लिंबायत क्षेत्र में स्थित एक मकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में मौजूद लोग बाहर नहीं निकल सके और झुलस गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
अस्पताल में पांचों ने तोड़ा दम
स्थानीय लोगों की सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। झुलसे हुए पांचों लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान सभी की मौत हो गई। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण दम घुटना बताया जा रहा है।
मृतकों की पहचान
शाहनाज बेगम अब्दुल कलाम अंसारी (65 वर्ष)
हुसा बेगम अब्दुल कलाम अंसारी (18 वर्ष)
शुभान रमज़ान अली अंसारी (4 वर्ष)
शबीना रमज़ान अली अंसारी (28 वर्ष)
परवीन अब्दुल कलाम अंसारी (19 वर्ष)
घर में भरी थीं बड़ी मात्रा में साड़ियां
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कमरे में बड़ी मात्रा में साड़ियां रखी हुई थीं। बताया जा रहा है कि परिवार साड़ी बनाने का काम करता था और घर में भारी स्टॉक जमा था, जिससे आग तेजी से फैल गई।
दम घुटने से मौत की आशंका
मौके पर पहुंचे पूर्व महापौर दक्षेशभाई मावानी और अन्य अधिकारियों ने बताया कि घर में साड़ियों का अत्यधिक स्टॉक था, जिससे अंदर जगह भी कम थी। आशंका है कि आग से ज्यादा धुएं के कारण दम घुटने से लोगों की मौत हुई।
जांच जारी
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि घरों में ज्वलनशील सामान का अत्यधिक भंडारण न करें।
संबंधित समाचार

अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले 2 आरोपी गिरफ्तार:3 पिस्टल, कट्टा और कारतूस बरामद

पुलिस का मीत बना मनमीत:तमाम सबूतों के बाद भी क्राइम ब्रांच ने अब तक नहीं बनाया आरोपी

भगवान की शिक्षा स्थली पर छाएगा उल्लास:जन्मोत्सव की भव्य तैयारी; बारिश से बचाने वाटरप्रूफ शेड, देश-विदेश से पहुंचेंगे श्रद्धालु

लिफ्ट में छूटा 8 लाख का बैग युवक ने चुरा लिया, गिरफ्तार:सीसीटीवी से मिला सुराग; रेती मंडी रेलवे ब्रिज के पास बैग समेत पकड़ाया आरोपी

पुलिस ने रोका तो बहाने बनाने लगे:लेकिन किसी की एक नहीं चल सकी

एडीजे के 12 फैसलों पर उठे सवाल:हाईकोर्ट में शिकायत के बाद जांच शुरू; अंग्रेजी में टाइप निर्णयों को लेकर संदेह

बारिश के बीच भरभराकर गिरी मकान की छत:मलबे में दबा परिवार; मां-बेटे की मौत

घर पर कलेक्टर की नेमप्लेट होटल में 16 हजार का बिल छोड़ भागा फर्जी आईएएस:ओमेक्स सिटी में 15 हजार रुपए किराए पर रह रहा था फर्जी हिमांशु पंचाल

कंपनी बोली-डेटा का दुरुपयोग कर पास में ही शुरू कर दिया कारोबार:गायत्री ट्रेवल्स का डेटा बना विवाद की वजह; पूर्व कर्मचारियों पर ग्राहकों से रकम लेने का आरोप

इस एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग:वाराणसी से दिल्ली जा रही थी फ्लाइट; 155 यात्री और क्रू सवार थे

तीन युवकों पर जानलेवा हमला:पत्थर-लाठियों से पीटा; दो की मौत, एक गंभीर

एक खाता 15 राज्यों में साइबर ठगी

कमजोर बूथों तक पहुंचेगी ‘सेवा संकल्प यात्रा’:हारी सीटों पर फोकस; एक माह चलेगा अभियान

आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े का खुलासा:83 अस्पतालों पर कार्रवाई; 18 को किया ब्लैकलिस्ट, 15 सस्पेंड

सिम घूमती रही ठगी होती रही:पुलिस ने खोली ठग की कुंडली

1500 रुपए में MRI:धर्मस्थल में बनेगा हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर;17 करोड़ से तैयार होगी सुविधा, सभी धर्मों के मरीजों को मिलेगी कम दर पर सेवा

MP में बदला मौसम का मिजाज:अगले 24 घंटे के दौरान 4 इंच से ज्यादा बारिश होने की संभावना; कई जिलों में रेड अलर्ट

एक और सट्टेबाज:राजेंद्र नगर पुलिस को चकमा दे गया

फर्जी आईएएस पर ठगी का केस:सरकारी होटल लीज पर दिलाने का झांसा; भाई और साथी भी आरोपी

भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले के टिकटों की कीमत तय:इतने रुपए में देख सकेंगे मैच; यहां देखिये रेट लिस्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!