आलीशान बंगले में लगी भीषण आग: AC में ब्लास्ट के बाद धू-धू कर जली बिल्डिंग; 3 लोगों के घायल होने की सूचना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के कनाड़िया थाना क्षेत्र स्थित पॉश कॉलोनी शिव शक्ति नगर में गुरुवार दोपहर एक आलीशान बंगले में भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि उसकी लपटें और काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिया। घटना रिवाज गार्डन के पीछे स्थित बंगला नंबर-5 की है।
AC ब्लास्ट के बाद लगी आग
जानकारी के अनुसार, बंगले में दोपहर करीब 12 बजे अचानक आग भड़क उठी। प्रारंभिक जांच में एयर कंडीशनर (AC) में शॉर्ट सर्किट के बाद हुए धमाके को आग लगने की वजह माना जा रहा है। धमाके के बाद आग तेजी से पूरे बंगले में फैल गई, जिससे अंदर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप
बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी के चलते चल रहे AC में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और जोरदार धमाका हो गया। इसके बाद आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के रहवासी भी घरों से बाहर निकल आए।
फायर ब्रिगेड ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
घटना की सूचना मिलते ही कनाड़िया थाना पुलिस और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब 8 हजार लीटर पानी की बौछार कर लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
3 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
आग की चपेट में आने से तीन लोगों के घायल होने की सूचना है। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
बड़ा हादसा टला
आग लगने के दौरान बंगले में मौजूद परिवार और स्टाफ के कुछ सदस्य अंदर फंस गए थे। फायर फाइटर्स ने जोखिम उठाकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
जांच शुरू
फायर विभाग और पुलिस आग लगने के सटीक कारणों की जांच कर रहे हैं। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट को वजह माना जा रहा है, हालांकि विस्तृत जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!