रिसॉर्ट में लगी भीषण आग: जलकर हुआ राख; युवक की जिंदा जलकर मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
शहर के नागपुर हाईवे किनारे स्थित फन-इन-गो रिसॉर्ट में बुधवार शाम भीषण आग लगने से एक युवक की जिंदा जलकर मौत हो गई। देर रात सर्चिंग के दौरान युवक का शव राख के मलबे में दबा मिला। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।
शॉर्ट सर्किट से लगी आग
प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। बरगी सीएसपी अजय मिश्रा के अनुसार, शाम करीब 7 बजे अचानक आग भड़की और देखते ही देखते पूरे रिसॉर्ट को अपनी चपेट में ले लिया।
दमकल ने देर रात पाया काबू
सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद मध्यरात्रि तक आग पर काबू पाया गया। इसके बाद मलबे की तलाशी में एक युवक का जला हुआ शव बरामद हुआ।
इलेक्ट्रीशियन का सहयोगी था मृतक
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक रिसॉर्ट में काम करने वाले इलेक्ट्रीशियन का सहयोगी था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पूरा रिसॉर्ट जलकर खाक
इस भीषण अग्निकांड में रिसॉर्ट की इमारत, झूले और पूरा परिसर जलकर राख हो गया। आग इतनी भयावह थी कि इसकी लपटें 2–3 किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही थीं और घने धुएं से आसमान काला पड़ गया।
30 लाख से ज्यादा का नुकसान
प्रारंभिक आकलन के मुताबिक हादसे में करीब 30 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!