रिफाइनरी में लगी भीषण आग: कल प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन; मची अफरा-तफरी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बालोतरा।
राजस्थान के बालोतरा स्थित पचपदरा रिफाइनरी में सोमवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब उद्घाटन से ठीक एक दिन पहले अचानक आग लग गई। दोपहर करीब 2 बजे रिफाइनरी की क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU) में आग भड़क उठी, जिससे आसपास के क्षेत्र में धुएं का घना गुबार फैल गया।
तुरंत सक्रिय हुआ फायर सेफ्टी सिस्टम
धुआं उठता देख रिफाइनरी में मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत फायर सेफ्टी सिस्टम को सक्रिय किया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए।
सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र खाली कराया गया
एहतियात के तौर पर पूरे प्रभावित क्षेत्र को खाली करा लिया गया। रिफाइनरी में मौजूद सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
क्रूड ऑयल प्रोसेसिंग की अहम यूनिट में लगी आग
जिस CDU यूनिट में आग लगी है, वह रिफाइनरी का अहम हिस्सा है। इसी यूनिट में पाइपलाइन के जरिए आने वाले कच्चे तेल को रिफाइन कर अलग-अलग यूनिट्स में भेजा जाता है।
कारण और नुकसान का आकलन बाकी
अधिकारियों का कहना है कि आग पर पूरी तरह नियंत्रण के बाद ही इसके कारणों और नुकसान का सही आकलन किया जा सकेगा। घटना के बाद पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
प्रधानमंत्री का कार्यक्रम तय, सुरक्षा बढ़ाई गई
गौरतलब है कि मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन करने वाले हैं। जिस स्थान पर आग लगी, वह सभा स्थल से लगभग 800 मीटर की दूरी पर स्थित है। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं और पूरे कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!