खबर
Top News

अस्पताल में भीषण आग: 5 मरीजों की मौत; 20 से अधिक झुलसे, खिड़कियां तोड़कर निकाले मरीज

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 जून 2026, 11:58 am
शेयर करें:
अस्पताल में भीषण आग

खुलासा फर्स्ट, मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित एक निजी अस्पताल में बुधवार देर रात भीषण आग लगने से पांच मरीजों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग झुलस गए। हादसा रात करीब 3 बजे अस्पताल के पांचवें तल पर स्थित आईसीयू में हुआ। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट के बाद एसी में विस्फोट होने से आग फैलने की बात सामने आई है।
सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घने धुएं और ऊंचाई के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। दमकलकर्मियों ने आईसीयू समेत अन्य वार्डों की खिड़कियां और दरवाजे तोड़कर मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला। मृतकों में गीता देवी, चंचला कुमारी, 57 वर्षीय उदय कुमार और 30 वर्षीय शशांक कुमार की पहचान हो चुकी है, जबकि एक अन्य मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है।
स्टाफ पर मरीजों को छोड़कर भागने का आरोप
हादसे के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि आग लगने के बाद डॉक्टर और कर्मचारी मरीजों को तड़पता छोड़कर मौके से चले गए। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने भी दावा किया कि उनकी टीम के पहुंचने तक अस्पताल का अधिकांश स्टाफ वहां मौजूद नहीं था।
93 वर्षीय मरीज ने सबसे पहले दी सूचना
आईसीयू में भर्ती 93 वर्षीय राधा देवी ने बताया कि वार्ड में अचानक धुआं भरने लगा। उन्होंने तुरंत ऑक्सीजन मास्क हटाया और नीचे जाकर सुरक्षा गार्ड को आग लगने की जानकारी दी। इसके बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई।
चश्मदीद बोले- बेड पर छटपटा रहे थे मरीज
स्थानीय निवासी धीरज गिरी ने बताया कि वह अस्पताल की छत पर सो रहे थे। चीख-पुकार सुनकर नीचे पहुंचे तो देखा कि मरीज और उनके परिजन जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे थे। वार्ड में धुआं इतना अधिक था कि कुछ भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था।
मौत का आंकड़ा छिपाने का आरोप
कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने शवों को जल्दबाजी में घटनास्थल से हटाया। उनका कहना है कि यदि समय रहते आग बुझाने की पर्याप्त व्यवस्था की जाती तो जनहानि कम हो सकती थी। हालांकि प्रशासन ने इन आरोपों पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।
हादसे पर राजनीति भी तेज
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजन के प्रति संवेदना जताई है। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से जब हादसे को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। बताया जा रहा है कि वे राज्यसभा सांसद संजय झा के साथ दिल्ली रवाना हो गए।
जांच के आदेश
प्रशासन ने आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और आपदा प्रबंधन संबंधी व्यवस्थाओं की भी जांच की जाएगी।

संबंधित समाचार

हजारों करोड़ की बेशकीमती जमीन पर फिर कानूनी लड़ाई
Top News

हजारों करोड़ की बेशकीमती जमीन पर फिर कानूनी लड़ाई:34 साल पुराने मामले में डिवीजन बेंच जाएगा IDA

about 4 hours ago
वीडियो देखिये, युवती ने पुलिसकर्मी को कैसे मारा थप्पड़
Top News

वीडियो देखिये, युवती ने पुलिसकर्मी को कैसे मारा थप्पड़:जयस के प्रदर्शन में हंगामा; टीआई पर एफआईआर की मांग को लेकर पहुंचे थे कार्यकर्ता

about 4 hours ago
स्कूल के पास घर से मिला पटाखों का जखीरा
Top News

स्कूल के पास घर से मिला पटाखों का जखीरा:बिना लाइसेंस भंडारण पर केस दर्ज; पहले हो चुका है भीषण हादसा, 13 लोगों की हुई थी मौत

about 4 hours ago
अस्पताल में ग्रीन कार्पेट बिछा देखकर नाराज हुए सिंधिया
Top News

अस्पताल में ग्रीन कार्पेट बिछा देखकर नाराज हुए सिंधिया:हादसे के घायलों से मिले; पूछा- रात में शहर में कैसे आया ट्रक

about 4 hours ago
इंसानियत हुई शर्मसार, कैंसर से हुई इंदौर की बेटी की मौत
Top News

इंसानियत हुई शर्मसार, कैंसर से हुई इंदौर की बेटी की मौत:अंतिम विदाई के लिए घर भी नहीं मिला; मकान मालिक ने नवरात्रि का हवाला देकर रोका, अस्पताल परिसर में हुईं अंतिम रस्में

about 5 hours ago
ड्राई फ्रूट्स के नाम पर ऑनलाइन ठगी
Top News

ड्राई फ्रूट्स के नाम पर ऑनलाइन ठगी:रिटायर्ड कर्मचारी के खाते से उड़ाए लाखों रुपए; फेसबुक लिंक से ऑर्डर किया

about 5 hours ago
कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर तंज
Top News

कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर तंज:बोले-पितृ पर्वत पर महामंडलेश्वर बन जाइए; भाजपा में ही सुनवाई नहीं हो रही

about 5 hours ago
वीडियो देखिये, छात्र-छात्राओं से कथित अभद्रता का मामला गरमाया
Top News

वीडियो देखिये, छात्र-छात्राओं से कथित अभद्रता का मामला गरमाया:निलंबित टीआई के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग

about 5 hours ago
रामलीला से पहले बेकाबू हुआ हाथी
Top News

रामलीला से पहले बेकाबू हुआ हाथी:महावत को पटक कर किया घायल; जान बचाकर भागे लोग

about 5 hours ago
वीडियो देखिये, नक्सल मोर्चे पर मोर्चा संभालने वाली महिला कमांडो गरबा-डांडिया में थिरकीं
Top News

वीडियो देखिये, नक्सल मोर्चे पर मोर्चा संभालने वाली महिला कमांडो गरबा-डांडिया में थिरकीं:शहीद परिवारों ने भी लिया हिस्सा; पुलिस लाइन में पहली बार हुआ आयोजन

about 5 hours ago
वीडियो देखिये, दुर्गा पूजा पंडाल में ऐसे मची भगदड़
Top News

वीडियो देखिये, दुर्गा पूजा पंडाल में ऐसे मची भगदड़:बारिश के बीच पंडाल में घुसी सैकड़ों लोगों की भीड़, संकरे रास्ते में फंसे लोग, 19 की मौत, 25 घायल, सात गिरफ्तार

about 6 hours ago
छेड़छाड़ की दो घटनाएं
Top News

छेड़छाड़ की दो घटनाएं:गरबा खेल रही नाबालिग से बदसलूकी; घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत का आरोप

about 6 hours ago
वीडियो देखिये, सनातन धर्म को हिंदुत्व से जोड़कर देखना उचित नहीं
Top News

वीडियो देखिये, सनातन धर्म को हिंदुत्व से जोड़कर देखना उचित नहीं:जनता को जागरूक करेंगे: दिग्विजय सिंह; सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले उज्जैन पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री

about 6 hours ago
वीडियो देखिये, ग्वालियर ट्रक हादसे पर सिंधिया सख्त
Top News

वीडियो देखिये, ग्वालियर ट्रक हादसे पर सिंधिया सख्त:बोले- जिम्मेदारों पर हो कड़ी कार्रवाई; घायलों से अस्पताल में मिले केंद्रीय मंत्री

about 6 hours ago
22 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या
Top News

22 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; गरबा देखकर लौटी मां और भाई ने देखा

about 6 hours ago
पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखा शक्ति प्रदर्शन
Top News

पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखा शक्ति प्रदर्शन:राजनीतिक विरोधाभास भी आया नजर; मुख्यमंत्री पहुंचे तो मंच से गायब हुए मंत्री

about 7 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:टाटा पंच और बाइक की आमने-सामने टक्कर; राइडर की मौके पर मौत, दो घायल

about 7 hours ago
वीडियो देखिये, शहर के अनेक इलाकों में बारिश
Top News

वीडियो देखिये, शहर के अनेक इलाकों में बारिश:मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत

about 7 hours ago
गरबे संग उठी भक्ति की तरंग
Top News

गरबे संग उठी भक्ति की तरंग:गुजराती गीतों पर मां की आराधना में थिरके कदम

about 7 hours ago
मन की निर्मलता ही सच्ची साधना, सादगी, क्षमा और आत्मचिंतन का पर्व
Top News

मन की निर्मलता ही सच्ची साधना, सादगी, क्षमा और आत्मचिंतन का पर्व:शारदीय नवरात्रि; अष्टम दिवस; मां महागौरी का संदेश

about 7 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!