स्कीम-136 स्थित हरसिंगार मल्टी में लगी भीषण आग: मसाज मशीन से निकली चिंगारी ने पूरे फ्लैट को चपेट में ले लिया
KHULASA FIRST
संवाददाता

फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, कनाड़िया हादसे की यादें फिर ताजा
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में आज सुबह स्कीम-136 स्थित 10 मंजिला रिहायशी मल्टी हरसिंगार में अचानक लगी भीषण आग से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया, लेकिन इस घटना ने हाल ही हुए कनाड़िया अग्निकांड की भयावह यादें फिर ताजा कर दीं, जिसमें 8 लोगों की जान चली गई थी।
जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 6 बजे मल्टी की 6ठी मंजिल स्थित फ्लैट नंबर 611 से आग की शुरुआत हुई। यह फ्लैट रवि मालवीय का बताया जा रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फ्लैट के अंदर रखी एक मसाज मशीन से निकली चिंगारी से भड़की आग ने आसपास रखे सामान को चपेट में ले लिया और देखते ही देखते पूरा कमरा धुएं व लपटों से भर गया।
आग इतनी तेजी से फैली कि फ्लैट में रखा घरेलू सामान व अन्य वस्तुएं पूरी तरह नष्ट हो गईं। आग की लपटें खिड़कियों और बॉलकनी तक पहुंचने लगीं, जिससे पूरे फ्लोर में धुआं फैल गया और लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
7वीं मंजिल तक पहुंची आग, अफरा-तफरी का माहौल
आग फैलते हुए 7वीं मंजिल स्थित कल्पना नामक महिला के फ्लैट की बॉलकनी तक पहुंच गई थी। हालांकि समय रहते लोग बाहर निकल गए
थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचीं और आग बुझाई। अधिकारियों के अनुसार यदि थोड़ी देर और होती तो आग पूरी मल्टी में फैल सकती थी, जिससे स्थिति बेहद भयावह हो जाती।
60 से अधिक परिवार रहते हैं मल्टी में: जिस हरसिंगार मल्टी में आग लगी, उसमें करीब 60 से अधिक परिवार रहते हैं। वहीं आसपास का क्षेत्र भी घनी आबादी वाला है, जहां लगभग 200 परिवार निवास करते हैं।
ऐसे में आग फैलने पर बड़े स्तर पर नुकसान हो जाता। यह घटना इसलिए भी चर्चा में रही, क्योंकि हाल ही कनाड़िया क्षेत्र में एक घर में आग लगने से 8 लोगों की मौत हो गई थी।
समय रहते बची बड़ी त्रासदी
फायर ब्रिगेड, स्थानीय लोगों और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। हालांकि घर का पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया।
प्रशासन ने आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक रूप से माना जा रहा है कि इलेक्ट्रॉनिक उपकरण (मसाज मशीन) में तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी। वास्तविक कारण का खुलासा जांच के बाद ही होगा।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!