पटाखा दुकान में लगी भीषण आग: 70 फीट ऊंची उठी लपटें; घंटों तक होते रहे धमाके
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी में शुक्रवार तड़के एक पटाखा दुकान में लगी भीषण आग से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। बैरागढ़ रोड स्थित दुकान में आग लगने के बाद पटाखों में लगातार विस्फोट होते रहे, जिससे क्षेत्र देर तक धमाकों की आवाज से गूंजता रहा। आग की लपटें करीब 70 फीट ऊंचाई तक उठती दिखाई दीं। गनीमत रही कि घटना देर रात हुई, जिससे बड़ा जनहानि का खतरा टल गया।
सुंदर वन गार्डन के सामने स्थित थी दुकान
जानकारी के अनुसार, बैरागढ़ रोड पर सुंदर वन गार्डन के सामने स्थित "सोनी पटाखा दुकान" में शुक्रवार सुबह करीब 3:30 बजे अचानक आग लग गई। दुकान में बड़ी मात्रा में पटाखे रखे होने के कारण आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया। पटाखों के लगातार फटने से आसपास के लोग दहशत में आ गए। आग की तेज लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देता रहा।
साढ़े तीन घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन
घटना की सूचना मिलते ही फतेहगढ़, बैरागढ़ और गांधीनगर सहित कई फायर स्टेशनों से दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच दमकलकर्मियों ने बेहद सावधानी के साथ आग बुझाने का अभियान शुरू किया। फायर फाइटर शाहनबाज अहमद के मुताबिक, आग पर काबू पाने में करीब साढ़े तीन घंटे का समय लगा। सुबह करीब 7 बजे स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में आ सकी।
पेट्रोल पंप के पास होने से बढ़ा खतरा
स्थानीय लोगों के अनुसार, दुकान के आसपास अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान मौजूद हैं और नजदीक ही एक पेट्रोल पंप भी स्थित है। यदि आग वहां तक पहुंच जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से संभावित बड़ा नुकसान टल गया।
लाखों का सामान जलकर खाक
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुकान में रखे लाखों रुपए मूल्य के पटाखे आग में पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए हैं। कारोबारी को भारी आर्थिक नुकसान होने का अनुमान है।
सुरक्षा के लिए बंद किया गया यातायात
आग के दौरान पटाखे फटकर सड़क तक पहुंच रहे थे, जिससे राहगीरों और वाहनों को खतरा था। इसे देखते हुए पुलिस ने बैरागढ़ रोड के एक हिस्से का यातायात अस्थायी रूप से बंद कर दिया। बिजली कंपनी ने भी एहतियातन इलाके की बिजली सप्लाई रोक दी थी।
आग लगने के कारणों की जांच जारी
फिलहाल प्रशासन, पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच कर रहे हैं। शुरुआती तौर पर किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आग लगने की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
संबंधित समाचार

घर-घर पहुंचकर लोगों से की पानी बचाने की अपील:संभावित जल संकट को लेकर भाजपा पार्षद की पहल

छात्राओं को बताया पानी बचाने का महत्व:जल संकट की आहट के बीच अभ्यास मंडल ने शुरू किया जागरूकता अभियान

लॉरेंस के गुर्गे ने इंस्टाग्राम पर दिखाई बहादुरी:उसी डिजिटल सुराग से इंदौर में पकड़ाया प्रांजल

किस लोकेशन से पुलिस कहां पहुंची:कमरे से किसे बरामद किया; पुलिस टीम के पहुंचने की भनक लगते ही क्या हुआ

भाजपा 30 को निकालेगी ‘लोकतंत्र बचाओ- अराजकता हटाओ’ पदयात्रा:महानगर की कामकाजी बैठक संपन्न

एक बेबस पिता, ढहती उम्मीदें और जिंदगी की जंग लड़ता हमारा साथी शेखर मालवीय

लवकुश डबल डेकर ब्रिज के उद्घाटन की तारीख बदली:पहले इस दिन होना था शुभारंभ; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की व्यस्तताओं के चलते बदलाव की चर्चा

ट्रैफिक जाम में रेंगता रहा शहर:कागजों पर दौड़ती रही यातायात पुलिस

वीडियो देखिये, शहर की सड़कों पर संघ का पथ संचलन:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और बेटे आकाश ने भी मिलाए कदम; इस दिन होगा शताब्दी वर्ष का वृहत एकत्रीकरण

सूखते बोरिंग और तालाब टैंकर के लिए चुकाने पड़ रहे ₹2000 रु.:कहीं चार साल से जलसंकट; कहीं गलियों तक नहीं पहुंच रहे टैंकर, 35 लाख लीटर की टंकी से सप्लाई पर भी उठे सवाल

2400 करोड़ की नर्मदा-माही उद्वहन सिंचाई योजना लोकार्पित:सिंचित रकबा बढ़ाकर किया 40 लाख हेक्टेयर; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

चलो वो बोतल आपको पिला दूं:शराब से 13 मौत पर भड़के जीतू पटवारी

फिर कैसे मिल गया शराब का ठेका:मामला है पौने तीन करोड़ से अधिक की कथित फर्जी बैंक गारंटी का; बैंक ने किस बात से किया इनकार, किस हस्ती का पूर्व ओएसडी और ठेकेदार नामजद

मुख्य आरोपी शरद सातपुते और शशिकांत नन्नौरे को जमानत नही:जिला सत्र न्यायालय ने दूसरी बार आवेदन किया निरस्त

फोटोग्राफर के पास से बोरी में मिला 4 किलो गांजा गिरफ्तार:राजकुमार मिल के पास संदिग्ध हालत में बैठा था आरोपी; क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर धर दबोचा

पिता खाना लेकर पहुंचे तो बेटे को इस हाल में देखा:पत्नी दो साल की बेटी के साथ गई थी मायके; अब पुलिस कर रही है इस बात की जांच

प्रेमी कमरे में शराब पी रहा था:प्रेमिका ने आठवीं मंजिल से कूदकर दे दी जान

छुट्टी पर घर लौटे CRPF जवान पर पत्नी की हत्या का आरोप:बेटा न होने पर ताने देने की बात भी आई सामने; घायल ने अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम; भाई की शिकायत पर पति के खिलाफ केस दर्ज

मंत्री प्रतिनिधि के बेटे के हर्ष फायर पर पुलिस की नजर कब पड़ेगी:आरोप दिलीप चौधरी के पुत्र ललित पर खुलेआम फायरिंग में कार्रवाई का सवाल

पंवार पिता-पुत्र की भूमिका तलाश रहा लोकायुक्त विभाग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!