पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग: बच्चे सहित 4 की मौत; जलने के बाद सड़क पर तड़पते रहे, इलाके में मचा हड़कंप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जयपुर।
मंगलवार सुबह एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। खोह नागोरियान क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में आग और विस्फोट के कारण एक बच्चे सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद इलाके में इलाके में हड़कंप मच गया।
पटाखा फैक्ट्री में लगी आग
जानकारी के अनुसार आग आयशा नगर तलाई क्षेत्र में आईटीआई कॉलेज के पास स्थित पटाखा फैक्ट्री में लगी। देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया और अंदर काम कर रहे मजदूरों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
बच्चे सहित चार लोगों की मौत
हादसे में रहीम, रुबीन (15 वर्ष) और अब्दुल वाहिद की मौत हो गई, जबकि एक अन्य मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
चार मजदूर गंभीर रूप से झुलसे
घटना में नासिर खान (23), समीर खान (30), बिलाल (30) और आदिब (25) गंभीर रूप से झुलस गए हैं। सभी को जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएमएस अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार समीर और नासिर करीब 95 प्रतिशत तक झुलस चुके हैं।
वहीं बिलाल 75 प्रतिशत और आदिब 65 प्रतिशत तक आग की चपेट में आए हैं। डॉक्टरों की टीम लगातार उनका उपचार कर रही है।
ज्वलनशील पदार्थ से आग लगने की आशंका
जयपुर कलेक्टर संदेश नायक के अनुसार प्रारंभिक जांच में फैक्ट्री में रखे किसी ज्वलनशील पदार्थ के कारण आग लगने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच कराई जा रही है।
सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल
पटाखा फैक्ट्री में हुए इस हादसे ने सुरक्षा मानकों और अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन अब यह जांच कर रहा है कि फैक्ट्री में सुरक्षा नियमों का पालन किया जा रहा था या नहीं।
प्रशासन ने शुरू की जांच
हादसे के बाद पुलिस, दमकल विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन घटना की जांच जारी है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं।
विधायक बोले- क्या पुलिस को पता नहीं था?
विधायक अमीन कागजी ने कहा- रिहायशी इलाके में बारूद का गोदाम होने का क्या पुलिस को नहीं पता था। लोग भी किसके दबाव में हैं, जो बोल नहीं रहे हैं। फैक्ट्री किसकी है, किसकी नहीं, इस पर भी कोई जवाब नहीं है।
विधायक ने कहा कि अब जिम्मेदार कहेंगे मरने वाले राजस्थान के नहीं हैं, तो क्या जीवन उनका नहीं है। फेल्योर तो आपका है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!