EV शोरूम में लगी भीषण आग: 20 लोग फंसे; पड़ोसियों ने छत से सीढ़ियां जोड़कर रास्ता बनाया, मची चीख-पुकार
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के खालसा चौक स्थित एक इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई। आग शोरूम के ग्राउंड फ्लोर पर लगी, जबकि ऊपर बने फ्लैट्स में छह परिवारों के करीब 20 लोग मौजूद थे। धुएं और लपटों के बीच फंसे लोगों को पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्थानीय रहवासियों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया।
धुएं से खुली नींद, नीचे दिखीं आग की लपटें
घटना सुबह करीब 7 बजे की है। शोरूम में आग लगने के बाद तेजी से धुआं ऊपर की मंजिलों तक पहुंच गया। फ्लैट्स में सो रहे लोगों की नींद सांस लेने में दिक्कत होने पर खुली। जब उन्होंने नीचे देखा तो शोरूम से आग की तेज लपटें उठ रही थीं। शोरूम के पास बनी सीढ़ियां भी आग और धुएं की चपेट में आ गई थीं, जिससे लोग नीचे नहीं उतर पा रहे थे।
पड़ोसियों ने दिखाई बहादुरी
चीख-पुकार सुनकर पास की मल्टीस्टोरी बिल्डिंग के रहवासी मदद के लिए दौड़े। उन्होंने दोनों इमारतों की छतों के बीच सीढ़ियां लगाकर अस्थायी रास्ता बनाया। साथ ही खिड़कियों और लोहे के एंगलों से रस्सियां बांधकर राहत कार्य शुरू किया। कई लोग सीढ़ियों के सहारे पड़ोसी इमारत की छत तक पहुंचे, जबकि कुछ लोगों को रस्सियों की मदद से नीचे उतारा गया।
शोरूम का सामान खाक
राहत की बात यह रही कि आग फ्लैट्स तक नहीं पहुंची और सभी 20 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि शोरूम में रखे इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए।
शॉर्ट सर्किट की आशंका
प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। फायर ब्रिगेड अधिकारी शोभाराम मालवीय के अनुसार दो पानी के टैंकरों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। पुलिस और फायर विभाग आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच कर रहे हैं।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!