पीथमपुर के केमिकल वेस्ट प्लांट में लगी भीषण आग: धमाकों से कई फैक्ट्रियां खाली; 90% काबू पाने के बाद भी धधक रही लपटें
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पीथमपुर के सेक्टर-3 की हजारगो इंडस्ट्रियल वेस्ट डिस्पोजल कंपनी में बीती रात करीब 9:45 बजे लगी भीषण आग पूरी तरह बुझाई नहीं जा सकी है। केमिकल व औद्योगिक कचरे के इस प्लांट में आग ने मिनटों में विकराल रूप ले लिया और आसपास की कई फैक्ट्रियों तक फैल गई, जिससे पूरे औद्योगिक क्षेत्र में दहशत मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगते ही यूनिट में रखे केमिकल ड्रमों में जोरदार धमाके होने लगे, जिससे स्थिति गंभीर हो गई। मौके पर काम कर रहे करीब 10 मजदूरों को समय रहते निकाल लिया गया।
प्रशासन के अनुसार आग पर करीब 90 प्रतिशत नियंत्रण पा लिया गया है, लेकिन यूनिट के अंदर अब भी आग धधक रही है और लगातार धुएं का गुबार उठ रहा है। आग को पूरी तरह बुझाने के प्रयास जारी हैं। 10 फायर टेंडर इंदौर से मंगाए हैं।
फोम एक्सटिंग्विशर, 200 से अधिक पानी के टैंकर, रेत से भरे डंपर, फायर रोबोट और एसडीआरएफ की टीम तैनात है। जिला प्रशासन, पुलिस और नगर पालिका की टीमें रेस्क्यू और कूलिंग ऑपरेशन में जुटी हैं।
जेसीबी व हाईड्रा क्रेन खाक
एक जेसीबी और एक हाईड्रा क्रेन जलकर पूरी तरह खाक हो गई हैं, वहीं आसपास की कुछ औद्योगिक इकाइयों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। कई फैक्ट्रियों को एहतियातन खाली कराया गया। स्थानीय उद्योगपतियों ने आरोप लगाया है क्षेत्र में यह चौथी बड़ी आग है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
कई किमी तक दिखता रहा धुआं
आग इतनी भीषण थी कि कई किमी दूर तक धुएं का घना गुबार दिखाई दिया। हालांकि राहत की बात है किसी जनहानि की सूचना नहीं है। नायब तहसीलदार राहुल गायकवाड़ ने बताया आग पर लगभग नियंत्रण पा लिया गया है, लेकिन पूरी तरह बुझाने में समय लगेगा। कारण की जांच के आदेश दिए हैं। फिलहाल पूरे औद्योगिक क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!