खबर
Top News

ज्वेलरी शॉप में लगी भीषण आग: व्यापारियों में मचा हड़कंप; फर्नीचर और सामान जलकर खाक

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 सितंबर 2026, 11:13 am
शेयर करें:
ज्वेलरी शॉप में लगी भीषण आग

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के बड़ा सराफा इलाके में मंगलवार देर रात एक ज्वेलरी शॉप में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। बिल्डिंग से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

बिल्डिंग से धुआं निकलते देखा
राहत की बात रही कि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। घटना रात करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने सराफा क्षेत्र की एक बिल्डिंग से धुआं निकलते देखा। पुलिस के पहुंचने पर पता चला कि आग मजीद पुत्र अब्दुल गफ्फार की मॉडर्न ज्वेलर्स में लगी थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

दुकान में धुआं भरने से बढ़ी परेशानी
आग के कारण पूरी दुकान में घना धुआं भर गया था। दमकल कर्मचारियों ने सावधानी के साथ आग पर काबू पाने का काम किया। करीब रात 2 बजे आग पूरी तरह बुझा दी गई। आग की चपेट में आने से दुकान का फर्नीचर और अन्य सामान जलकर खराब हो गया। प्रारंभिक जांच में एसी में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है।

आसपास के व्यापारी भी मौके पर पहुंचे
ज्वेलरी शॉप में आग लगने की खबर मिलते ही सराफा बाजार के अन्य व्यापारी भी मौके पर पहुंच गए। चूंकि इलाका घनी आबादी और व्यावसायिक गतिविधियों वाला है, इसलिए आग को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई थी। फिलहाल आग से किसी व्यक्ति के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है। आग से हुए वास्तविक नुकसान का आकलन और घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

ऑनलाइन ठगी के दो मामले
Top News

ऑनलाइन ठगी के दो मामले:शेयर मार्केट में मुनाफे का लालच देकर लाखों ठगे; दूसरे के खाते से उड़ाए 51 हजार

9 minutes ago
जंगलों में पेड़ कटाई पर हाईकोर्ट की रोक
Top News

जंगलों में पेड़ कटाई पर हाईकोर्ट की रोक:रेलवे और वन विभाग को नोटिस; 2.5 लाख से अधिक पेड़ प्रभावित होने की आशंका

13 minutes ago
वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार
Top News

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

about 17 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

about 17 hours ago
जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद
Top News

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

about 17 hours ago
परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए
Top News

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

about 17 hours ago
फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश
Top News

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

about 17 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

about 17 hours ago
पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी
Top News

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

about 18 hours ago
ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा
Top News

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

about 18 hours ago
जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई
Top News

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

about 18 hours ago
नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल
Top News

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

about 18 hours ago
इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस
Top News

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

about 18 hours ago
बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस
Top News

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

about 19 hours ago
लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज
Top News

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

about 19 hours ago
लोकायुक्त की सख्ती
Top News

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

about 19 hours ago
झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज
Top News

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

about 19 hours ago
फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम
Top News

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

about 19 hours ago
कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट
Top News

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

about 19 hours ago
मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे
Top News

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!