बेकरी में भीषण आग: टंकियों में धमाके; बुलडोजर चलाकर तोड़ी दीवारें
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चंदननगर थाना क्षेत्र में धार रोड स्थित जवाहर टेकरी इलाके में आज सुबह भीषण आगजनी की घटना ने हड़कंप मचा दिया। सुफा बेकरी में सुबह करीब 8 बजे लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया।
खाली प्लॉट में रखी थी गैस की टंकियां
घटना के दौरान बेकरी परिसर के पास खाली प्लॉट में रखी गैस टंकियों ने हालात को और खतरनाक बना दिया। आग की चपेट में आने से कई टंकियों में एक के बाद एक धमाके हुए, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
बेकरी में मौजूद थे 15 कर्मचारी
आग लगने के समय बेकरी में करीब 15 कर्मचारी मौजूद थे। यहां दिन-रात काम चलता है, इसलिए सुबह भी उत्पादन जारी था। आग भड़कते ही कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन सभी किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
गैस टंकियों में धमाके से फैली आग
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पास के खाली प्लॉट में बड़ी संख्या में गैस टंकियां रखी हुई थीं। आग फैलने के बाद इनमें विस्फोट होने लगे।बताया जा रहा है कि कई टंकियां फट गईं, जिससे आग ने और भी विकराल रूप ले लिया और लपटें दूर तक दिखाई देने लगीं।
मशक्कत करनी पड़ी दमकलकर्मियों को
आग इतनी भीषण थी कि दमकलकर्मियों को इसे नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालात बेकाबू होते देख बुलडोजर की मदद से बेकरी के हिस्सों को तोड़ा गया।दीवारें गिराकर अंदर तक पानी की तेज बौछार की गई, ताकि आग के मुख्य स्रोत तक पहुंचकर उसे बुझाया जा सके। इस कार्रवाई के बाद ही आग पर नियंत्रण संभव हो पाया।
चार दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा
आ बुझाने के लिए मौके पर चार फायर ब्रिगेड वाहन लगाए गए, जिन्होंने लगातार प्रयास कर आग पर काबू पाया। ज्वलनशील सामग्री और टंकियों के धमाकों के कारण राहत कार्य में काफी मुश्किलें आईं।
सामान जलकर खाक
इस आगजनी में बेकरी के अंदर रखी मशीनें, इलेक्ट्रिक उपकरण और अन्य सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गए। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।बेकरी का संचालन नासिर भाई द्वारा किया जा रहा था, जो नफीस बेकरी से जुड़े बताए जाते हैं।
सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल
घटना के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं कि क्या गैस टंकियों को खुले प्लॉट में रखना सुरक्षित था?क्या फायर सेफ्टी के पर्याप्त इंतजाम थे?क्या प्रशासन को इस तरह के भंडारण की जानकारी थी?पुलिस और फायर विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, जिसमें शॉर्ट सर्किट या तकनीकी गड़बड़ी की संभावना जताई जा रही है।
संबंधित समाचार

आधी रात को पीएम मोदी का बड़ा संदेश:बोले- पेपर लीक पर अब और होगी सख्ती; शुक्रवार की कैबिनेट बैठक में होंगे बड़े फैसले

प्रधानमंत्री मोदी के ऐलान पर बड़ा एक्शन:पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में स्पेशल जज नियुक्त; दोषियों पर होगी त्वरित कार्रवाई

नीट विवाद पर बन सकती है सहमति:सरकार से बातचीत को तैयार हुई सीजेपी; आज मंत्रियों से होगी अहम बैठक

छात्र आंदोलन के बीच केंद्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला:उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी हटाए गए; नरेश पाल गंगवार को मिली जिम्मेदारी

पुलिस में बंपर भर्ती:इतने पदों को मिली मंजूरी; जल्द होगी भर्ती प्रक्रिया शुरू

उपचुनाव में भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत:छह मंत्री डटे; 25 जुलाई से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संभालेंगे मोर्चा

कुबेरेश्वरधाम में उमड़ा आस्था का महासैलाब:कथा शुरू होने से पहले ही पंडाल हाउसफुल, लाखों श्रद्धालु पहुंचे

तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से की शादी:वायरल वीडियो पर आया नया मोड़; बोले- 'यह रील नहीं, हकीकत है'

जिला अस्पताल में बड़ा खेल:सलाइन की जगह मिनरल वाटर की ड्रिप चढ़ाई, सीएमएचओ ने कलेक्टर को सौंपी जांच रिपोर्ट

70 करोड़ के एमडी ड्रग्स रैकेट पर ईडी की बड़ी कार्रवाई:मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर मंदिर में हंगामा:गर्भगृह में श्रद्धालुओं से बदसलूकी और मारपीट का आरोप

पेपर लीक के विरोध में राहुल गांधी का मार्च:विपक्षी दलों संग गांधी स्मृति तक निकाली पदयात्रा; छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ जताया विरोध

एयरपोर्ट पर 20 मिनट की 'सियासी गुफ्तगू':सीएम मोहन से दिग्विजय की कानाफूसी; बोले- 'तुलसी का टिकट कटेगा'

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:टी-20 के सबसे युवा हाफ सेंचुरियन बने; भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया

समस्याओं को प्रखरता से उठाता है खुलासा फर्स्ट

मन्नत से लौट रहे परिवार पर हमला:साइड देने को कहा तो भड़के कार सवार; भाजपा नेता के रिश्तेदारों पर एफआईआर, फॉर्च्यूनर जब्त

शहीद जवान, अक्षुण्ण आस्था अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में सेंध:आतंकी साया ड्यूटी पर तैनात J&K पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या, विदेशी TRF आतंकी पर शक...

राहुल के 'सड़क से संसद' वाले आक्रामक तेवरों के क्या निहितार्थ:छात्र असंतोष का राजनीतिकरण, अवसर का लाभ, हाईजैक का खतरा या व्यवस्था परिवर्तन की छटपटाहट

लड़कों को रात 10 बजे तक एंट्री, हमें 8 बजे क्यों:गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने सीएम हेल्पलाइन पर की भेदभाव की शिकायत

कनक स्मार्ट सिटी के भ्रष्ट कॉलोनाइजर ने पार्षद से मिलकर तुड़वा दी 40 दुकानें:एक दिन पूर्व रात्रि में नोटिस दिया, अगले दिन कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!