खबर
Top News

धार रोड की सूफा बेकरी में भीषण आग: टंकियों में धमाके; बुलडोजर चलाकर तोड़ी दीवारें

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 मार्च 2026, 1:44 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चंदन नगर क्षेत्र के जवाहर टेकरी इलाके में आज सुबह भीषण आग से हड़कंप मच गया। सूफा बेकरी में सुबह 8 बजे लगी आग ने कुछ देर में विकराल रूप ले लिया। इस दौरान बेकरी परिसर के पास खाली प्लॉट में रखी गैस टंकियों ने हालात और खतरनाक बना दिए। आग की चपेट में आने से कई टंकियों में एक के बाद एक धमाके हुए, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

आग लगने के समय बेकरी में करीब 15 कर्मचारी मौजूद थे। यहां दिन-रात काम चलता है, इसलिए सुबह भी कार्य जारी था। आग भड़कते ही कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन सभी किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

गैस टंकियों में धमाके से बढ़ी आग प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पास के खाली प्लॉट में बड़ी संख्या में गैस टंकियां रखी हुई थीं। आग फैलने के बाद इनमें विस्फोट होने लगे। बताया जा रहा है कि कई टंकियां फट गईं, जिससे आग ने और भी विकराल रूप ले लिया और लपटें दूर तक दिखाई देने लगीं।

आग इतनी भीषण थी कि दमकलकर्मियों को इसे नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालात बेकाबू होते देख बुलडोजर की मदद से बेकरी के हिस्सों को तोड़ा गया। दीवारें गिराकर अंदर तक पानी की तेज बौछार की गई, ताकि आग के मुख्य स्रोत तक पहुंचकर उसे बुझाया जा सके। इस कार्रवाई के बाद ही आग पर नियंत्रण संभव हो पाया।

चार दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा
आग बुझाने के लिए मौके पर चार फायर ब्रिगेड वाहन लगाए गए, जिन्होंने लगातार प्रयास कर आग पर काबू पाया। ज्वलनशील सामग्री और टंकियों के धमाकों के कारण राहत कार्य में काफी मुश्किलें आईं। इस आगजनी में बेकरी के अंदर रखी मशीनें, इलेक्ट्रिक उपकरण और अन्य सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गए। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। बेकरी का संचालन नासिर भाई द्वारा किया जा रहा था, जो नफीस बेकरी से जुड़े बताए जाते हैं।

संबंधित समाचार

नशे में कंटेनर ड्राइवर ने मचाया आतंक
Top News

नशे में कंटेनर ड्राइवर ने मचाया आतंक:3.7 किमी तक दौड़ाया भारी वाहन; ASI को कुचलने की कोशिश, बैरिकेडिंग कर पकड़ा

7 minutes ago
रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर निगम सख्त
Top News

रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर निगम सख्त:350 आर्किटेक्ट-इंजीनियरों को नोटिस; 7 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

15 minutes ago
जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

about 17 hours ago
नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा
Top News

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

about 17 hours ago
देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी
Top News

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

about 17 hours ago
राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू
Top News

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

about 18 hours ago
म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा
Top News

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

about 18 hours ago
कोकीन तस्करी का नेटवर्क
Top News

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

about 18 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

about 18 hours ago
शिक्षकों को बड़ी राहत
Top News

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

about 18 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

about 18 hours ago
मुख्यमंत्री के परिचित से लूट
Top News

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

about 19 hours ago
‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया
Top News

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

about 19 hours ago
धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर
Top News

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

about 19 hours ago
जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली
Top News

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

about 19 hours ago
बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त
Top News

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

about 19 hours ago
महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत
Top News

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

about 20 hours ago
बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन
Top News

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

about 20 hours ago
डबल मर्डर से फैली सनसनी
Top News

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!