चार्टर्ड अकाउंटेंट के घर में भीषण अग्निकांड: साढ़े 7 लाख रु राख; 14 हजार लीटर पानी के बाद बुझी आग
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में लगातार बढ़ रही आगजनी की घटनाएं अब लोगों की जिंदगी और जमापूंजी दोनों पर भारी पड़ रही हैं। तिलक नगर थाना क्षेत्र के भक्तांवर राम नगर में कल दोपहर को हुए भीषण अग्निकांड ने एक परिवार को बड़ा आर्थिक नुकसान पहुंचाया।
महज कुछ मिनटों में आग ने ऐसा विकराल रूप लिया कि एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के घर का पूरा सामान, फर्नीचर, कपड़े और साढ़े सात लाख रुपए नकद जलकर राख हो गए। जानकारी के अनुसार, आईटी कंपनी संचालक विश्वनाथ मूंदड़ा के मल्टी स्थित फ्लैट की दूसरी मंजिल पर शॉर्ट सर्किट से आग भड़की।
शुरुआती चिंगारी ने भयंकर रूप ले लिया और पूरे फ्लैट को अपनी चपेट में ले लिया। नीचे मौजूद परिवार के सदस्यों ने हालात बिगड़ते देख तत्काल बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। इसी घर में रहने वाले उनके बेटे सीए शुभम मूंदड़ा ने बताया कि उनके पास करीब 30 लाख रुपए अलग-अलग बैगों में रखे थे, जो क्लाइंट्स के थे।
आग की चपेट में आए दो बैगों में रखे करीब साढ़े सात लाख रुपए पूरी तरह जल गए, जबकि बाकी रकम किसी तरह सुरक्षित निकाल ली गई।
आग इतनी भीषण थी कि उसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं और पूरे इलाके में धुएं का घना गुबार छा गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड को आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
करीब 14 हजार लीटर पानी डालने के बाद ही आग पर नियंत्रण पाया जा सका, तब तक फ्लैट का अधिकांश हिस्सा जलकर खाक हो चुका था। इधर
फायर ब्रिगेड ने आग के इस दौरान चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का दावा किया है, लेकिन मकान मालिक विश्वनाथ मूंदड़ा ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया।
उनका कहना है कि सभी सदस्य पहले ही खुद बाहर निकल चुके थे, ऐसे में बचाव का दावा सवालों के घेरे में है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, कन्या भोज के बहाने बच्चियों को बुलाकर मारपीट का आरोप:कपड़े उतारकर पीटने की भी शिकायत; हंगामे के बाद बच्चों को छुड़ाया

दस दिन का अल्टिमेटम या अफसरों की ढिलाई पर पर्दा:जब नियम रोज एंट्री का है; तो अब तक निलंबन क्यों नहीं

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के 3 आरोपी मध्य प्रदेश से गुजरे:कोटा से 2 इनोवा में नॉनस्टॉप मुंबई ले गई पुलिस; नेपाल भागने की फिराक में थे

विजयादशमी पर नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल के साथ कलियुगी शूर्पणखाओं का होगा दहन

सिर्फ पुतले का दहन क्यों:हर साल आश्विन शुक्ल दशमी पूछती है हमारे भीतर का सवाल

वीडियो देखिये, लिव-इन पार्टनर की मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार:बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए; 11 दिन से फरार थी. कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरकर हुई थी मौत

नवमी से शुरू हुआ था:आज भी सतत चल रहा महाभंडारा

फिरोज खान... जमीनों के खेल में खिलाड़ी या मोहरा:खुलासा फर्स की पड़ताल में नए नाम रविकांत का खुलासा

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल और कार जब्त

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तंज:बोले- वे रहस्यमयी नेता; कब क्या करेंगे कोई नहीं जानता

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:2 युवकों की मौके पर मौत; 2 गंभीर घायल

वीडियो देखिये, बंगाली संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:नवरात्रि पर मां दुर्गा की आराधना के बीच धुनुची परंपरा में लिया हिस्सा

त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट:मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा; पटाखा दुकानों की भी होगी जांच, कलेक्टर के सख्त निर्देश

दीपावली पर्व के बाद ट्रेन चलाने की तैयारी:धार-सागौर खंड का बारीकी से निरीक्षण

श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ से टकराया:सलकनपुर से लौट रहे थे; 20 से ज्यादा घायल

वीडियो देखिये, दशहरे पर रावण पूजन की अनूठी परंपरा:मंदोदरी से जुड़ी मान्यता है वजह; रावण को माना जाता है जमाई राजा, समाजजनों ने की पूजा-अर्चना

पहचान का खुलासा होते ही युवती ने खूब बरसाई चप्पलें:होटल पहुंचने से पहले पकड़ा गया जिहादी अनस

चाकू मारकर नाबालिग की हत्या:चार आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब तक फरार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘पुलिस सेतु ऐप’:अब लोकेशन के आधार पर मिलेगी संबंधित थाने और ड्यूटी अधिकारियों की जानकारी; इंदौर पुलिस को मिले 51 दोपहिया वाहन

वीडियो देखिये, कॉलोनी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद:पत्रकार ने पूर्व पार्षद और साथियों पर मारपीट के आरोप लगाए; राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराने में परेशानी होने का दावा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!