बार में भीषण आग: इतने लोगों की मौत; कई घायल, जान बचाने के लिए टॉयलेट में छिपे, दम घुटने से गई कई जानें
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बैंकॉक।
थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में रविवार देर रात एक बार में भीषण आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि 63 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे के समय बार में बड़ी संख्या में लोग पार्टी कर रहे थे।
प्राथमिक जांच में आग लगने की आशंका बिजली प्रणाली में खराबी से जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच जारी है। थाई अधिकारियों के अनुसार, फायर ब्रिगेड को रात करीब 12 बजे आग लगने की सूचना मिली।
30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया
दमकल की कई गाड़ियों ने करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक इमारत का बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो चुका था। सभी घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
सर्किट ब्रेकर से निकला धुआं, फिर हुआ धमाका
घटनास्थल पर मौजूद एक संगीतकार (म्यूजीशियन) ने बताया कि बिजली गुल होने से कुछ क्षण पहले मंच के पास लगे सर्किट ब्रेकर से धुआं निकलता दिखाई दिया। इसके बाद तेज धमाका हुआ और देखते ही देखते पूरे बार में धुआं फैल गया।
उन्होंने बताया कि अफरा-तफरी के बीच कई लोग जान बचाने के लिए इमारत के पिछले हिस्से में बने टॉयलेट में छिप गए, लेकिन धुएं के कारण उनका दम घुट गया और कई लोगों की मौत हो गई।
बार में मची अफरा-तफरी
यह भीषण हादसा बैंकॉक के चातुचक जिले में स्थित 'रोंग बीयर ना लाट फ्राओ' बार में हुआ, जिसे इलाके का लोकप्रिय रेस्तरां और मनोरंजन स्थल माना जाता है।
अंदर का फर्नीचर, दीवारें और छत जली
आग बुझने के बाद सामने आई तस्वीरों में बार के बाहर बड़ी संख्या में बॉडी बैग दिखाई दिए। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया। अंदर का फर्नीचर, दीवारें और छत पूरी तरह जल चुकी थीं, जबकि छत के कुछ हिस्से भी गिर गए।
गवर्नर बोले- ज्वलनशील सजावट से तेजी से फैली आग
बैंकॉक के गवर्नर चाडचार्ट सित्तिपुंत ने कहा कि बार की छत पर लगी ज्वलनशील सजावटी सामग्री के कारण आग तेजी से फैल सकती है।उन्होंने बताया कि इमरजेंसी एग्जिट के पास कुछ लोग बेहोश मिले, जिससे आशंका है कि बाहर निकलने का रास्ता किसी कारण से बाधित था। हालांकि इसकी पुष्टि फॉरेंसिक जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
राहगीरों ने तोड़ी खिड़कियां, कई लोगों को बचाया
मोटरसाइकिल चालक सुरिन जाइहार्न ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि उसने जलते हुए बार से करीब पांच लोगों को बाहर निकालने में मदद की और उनके शरीर पर लगी आग कपड़ों से बुझाई। वहीं, फायर ब्रिगेड को सूचना देने वाले एक ड्राइवर ने बताया कि उसने अंदर फंसे लोगों को बचाने के लिए बार की खिड़कियां तोड़ दी थीं।
प्रधानमंत्री ने किया घटनास्थल का दौरा
थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नवीराकुल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सभी शव बरामद कर लिए गए हैं और हादसे के कारणों की विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!