पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका: अब तक इतने लोगों की मौत; कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका, आसपास की इमारतों में भी दरारें
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, विरुधुनगर।
तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हो गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फायर एंड रेस्क्यू विभाग के मुताबिक, हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
राहत-बचाव कार्य जारी, कई लोगों के फंसे होने की आशंका
धमाका इतना तेज था कि फैक्ट्री का बड़ा हिस्सा ध्वस्त हो गया और आसपास की इमारतों में भी दरारें आ गईं। आशंका है कि कई लोग अब भी मलबे में दबे हो सकते हैं।
दमकल, पुलिस और राहत-बचाव टीमें मौके पर लगातार मलबा हटाने और फंसे लोगों को निकालने में जुटी हैं।
विस्फोट के कारणों की जांच जारी
फिलहाल धमाके के कारणों का पता नहीं चल सका है। संबंधित विभागों द्वारा जांच शुरू कर दी गई है, ताकि हादसे की वजह और किसी लापरवाही का पता लगाया जा सके।
सीएम स्टालिन ने जताया शोक
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति उनकी संवेदनाएं हैं। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिला प्रशासन को राहत कार्य तेज करने, घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने और समन्वय के साथ काम करने के निर्देश भी दिए हैं।
संबंधित समाचार

एसी लगाने को लेकर विवाद:कांग्रेस नेता के भतीजे पर मारपीट का आरोप; FIR के बाद समर्थकों ने घेरा थाना

भीषण सड़क हादसा:बस-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत; 40 यात्री थे सवार

मुख्यमंत्री ने किया जन विश्वास पोर्टल लॉन्च:अब ऑनलाइन होगी जिलों की हर गतिविधि की निगरानी; कलेक्टरों को देनी होगी कामकाज की रिपोर्ट

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; 3 नए ट्रस्टी भी नियुक्त

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:करोड़ों के संदिग्ध ट्रांजेक्शन वाला म्यूल अकाउंट पकड़ा; खाताधारक गिरफ्तार

महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद:केंद्रीय गृह मंत्रालय के अकाउंटेंट के परिवार के साथ मारपीट; एक युवक हिरासत में

जेल गोलीकांड मामले में एक्शन:फायरिंग के बाद अधीक्षक निलंबित; कैदी तक कट्टा पहुंचने की जांच तेज

मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; पिता से मांगी माफी

आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं

फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग:जान गंवाने वाली महिला का बेटा मिला कलेक्टर से

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित:39 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; इन्हें बनाया उपाध्यक्ष

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली:अब इस दिन होगा; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव:नए कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

देखिये वीडियो, होटल में हंगामा:परिवार और पुलिस के साथ पहुंची पत्नी; BSF सब-इंस्पेक्टर पति को महिला के साथ पकड़ा, बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप

रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित:शक्ति मोबाइल टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर संभाला था मोर्चा

अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी:लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान मौत

फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा:कस्टम कर्मचारी भी था गिरोह में शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक:3 नए प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालयों को स्वीकृति
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!