बिना बताए रद्द हुई मैराथन: अभिभावकों ने जताई नाराजगी; महिला आरक्षण मुद्दे पर होना था आयोजन
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में भाजपा से जुड़ी महिलाओं द्वारा प्रस्तावित महिला मैराथन आयोजन अव्यवस्था का शिकार हो गया। शनिवार सुबह राजवाड़ा से गांधी हॉल तक आयोजित होने वाली इस दौड़ को अंतिम समय में निरस्त कर दिया गया, लेकिन इसकी सूचना प्रतिभागियों तक समय पर नहीं पहुंच सकी।
बड़ी संख्या में पहुंची महिलाएं, नहीं मिली पूर्व सूचना
मैराथन का आयोजन महिला आरक्षण से जुड़े मुद्दे पर किया जाना था। हालांकि संसद में प्रस्तावित बिल पारित नहीं हो सका, जिसके चलते आयोजन रद्द कर दिया गया। लेकिन सूचना के अभाव में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चियां सुबह राजवाड़ा पहुंच गईं।
टी-शर्ट और नाश्ते का इंतजार, सेल्फी का दौर
मौके पर पहुंची प्रतिभागी महिलाओं ने समूह में फोटो खिंचवाए और सेल्फी ली। कई महिलाएं आयोजन के तहत मिलने वाली टी-शर्ट और नाश्ते का इंतजार करती रहीं, लेकिन कोई व्यवस्था नहीं पहुंची।
भाजपा नेत्रियों ने जताया विरोध
इस दौरान पार्षद कंचन गिदवानी और ज्योति तोमर सहित अन्य भाजपा नेत्रियां काले वस्त्रों में पहुंचीं और महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर विरोध जताया। अहिल्या प्रतिमा के सामने भी प्रदर्शन किया गया। कुछ स्थानों पर विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी भी हुई।
आयोजन में अव्यवस्था से नाराजगी
यह कार्यक्रम ‘मां देवी अहिल्या मातृशक्ति मंच’ द्वारा आयोजित किया जाना था, जिसमें विधायक मालिनी गौड़ सहित कई भाजपा नेत्रियों की मौजूदगी प्रस्तावित थी। लेकिन आयोजन निरस्त होने और व्यवस्थाओं के अभाव ने प्रतिभागियों में नाराजगी पैदा कर दी।
अभिभावकों ने जताई नाराजगी
बिना पूर्व सूचना के अचानक मैराथन रद्द किए जाने से अभिभावकों में नाराजगी देखने को मिली। कई प्रतिभागी और उनके परिजन कार्यक्रम स्थल पर पहुंच चुके थे, लेकिन मौके पर उन्हें आयोजन निरस्त होने की जानकारी मिली।
अभिभावकों का कहना है कि समय पर वे बच्चों के साथ पहुंचे थे, ऐसे में अंतिम समय पर कार्यक्रम रद्द करना गैर-जिम्मेदाराना है। इतना ही नहीं उन्होंने राजनीति करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने आयोजकों से पहले सूचना देने की बात कही।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!