ईरानी हमले में मंजूर की मौत: शोक और मातम का माहौल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए ईरानी ड्रोन और मिसाइल हमले में मध्यप्रदेश के उज्जैन निवासी मंजूर अहमद (50) की मौत हो गई। बुधवार सुबह टर्मिनल-1 पर हुए इस हमले में 63 अन्य लोग घायल भी हुए हैं। मंजूर अहमद अपने भांजे की शादी में शामिल होने भारत लौट रहे थे और फ्लाइट का इंतजार कर रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। मंजूर अहमद की मौत की खबर मिलते ही उज्जैन की राज रॉयल कॉलोनी स्थित उनके घर पर रिश्तेदारों, दोस्तों और परिचितों का जमावड़ा लग गया। परिवार में शोक और मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
शादी की खुशियां मातम में बदलीं
मंजूर अहमद के बेटे मोहम्मद अनस ने बताया कि उनके पिता 8 जून को रतलाम में होने वाली भांजे की शादी में शामिल होने के लिए भारत आ रहे थे। मंगलवार शाम को परिवार से उनकी आखिरी बार बातचीत हुई थी। उन्होंने बताया था कि वे कुवैत से मुंबई पहुंचेंगे और वहां से ट्रेन के जरिए नागदा आएंगे, जहां परिवार उन्हें लेने जाने वाला था। लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि शादी की तैयारियों और घर वापसी की खुशियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल जाएंगी।
30 साल से विदेश में कर रहे थे मेहनत
परिजन के अनुसार मंजूर अहमद पिछले करीब 30 वर्षों से खाड़ी देशों में रहकर परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। वे टेलरिंग का काम करते थे और परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी अकेले संभाल रहे थे। परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है, जो अभी पढ़ाई कर रहे हैं। मंजूर अहमद अक्टूबर 2025 में आखिरी बार उज्जैन आए थे। उस दौरान उन्होंने परिवार से कहा था कि अब वे पहले की तुलना में ज्यादा बार घर आया करेंगे।
फ्लाइट से पहले हुआ हमला
परिवार के मुताबिक मंजूर अहमद की 3 जून को कुवैत से मुंबई की फ्लाइट थी। वे 4 जून की सुबह उज्जैन पहुंचने वाले थे। बताया जा रहा है कि वे कुवैत एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर बोर्डिंग का इंतजार कर रहे थे, तभी ड्रोन और मिसाइल हमला हुआ। हमले में टर्मिनल को भारी नुकसान पहुंचा और मंजूर अहमद की मौके पर ही मौत हो गई।
शव भारत लाने की प्रक्रिया शुरू
परिवार के सदस्य मोहम्मद सलीम ने बताया कि मंजूर अहमद का पार्थिव शरीर भारत लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संभावना है कि शव कुवैत से अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचाया जाएगा, जहां से सड़क मार्ग के जरिए उज्जैन लाया जाएगा। औपचारिकताएं समय पर पूरी होने पर अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया जा सकता है।
भारत ने जताई कड़ी आपत्ति
कुवैत एयरपोर्ट पर हुए हमले की भारत सरकार ने कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि किसी भी संघर्ष में आम नागरिकों और नागरिक सुविधाओं को निशाना बनाया जाना अस्वीकार्य है। भारत ने सभी पक्षों से संयम बरतने और हिंसक कार्रवाई तुरंत रोकने की अपील की है।
संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!