पुलिस का मीत बना मनमीत: तमाम सबूतों के बाद भी क्राइम ब्रांच ने अब तक नहीं बनाया आरोपी
KHULASA FIRST
संवाददाता

फरार चार आरोपियों की गिरफ्तारी से भी परहेज
जेल में बंद मोना मैडम की कार और जेवर भी जब्त नहीं किए
पीडि़त ने पुलिस कमिश्नर से की शिकायत, साठगांठ का लगाया आरोप
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
क्राइम ब्रांच में दर्ज ए स्क्वेयर वर्ल्ड ट्रेड कंपनी फॉरेक्स के निवेश फर्जीवाड़े में पुलिस की जांच पर सवाल उठे हैं। पीड़ितों का आरोप है कि ठगी के मुख्य सूत्रधार मनमीत सिंह होरा उर्फ मोनू को न तो आरोपी बनाया गया और पांच माह से फरार शेष चार आरोपियों पर इनाम घोषित करना तो दूर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तक नहीं किए गए।
दुखद ये कि मनमीत सिंह होरा उर्फ मोनू के खिलाफ तमाम सबूत खुद फरियादियों ने जांचकर्ता अधिकारियों को दिए थे। वहीं, जेल में बंद केस की एकमात्र गिरफ्तार आरोपी जरप्रीत कौर उर्फ मोना मैडम द्वारा ठगी के पैसों से खरीदी कार और जेवर भी जब्त नहीं किए गए। पीड़ितों ने पुलिस कमिश्नर को शिकायत करते हुए साठगांठ के आरोप लगाए हैं।
उल्लेखनीय है कि 16 मई को बिजलपुर निवासी जिया वाधवानी की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने विष्णुपुरी निवासी हरप्रीत कौर खनूजा उर्फ मोना, चंडीगढ़ निवासी जसप्रीत उर्फ जस्सी, बैंगलुरु निवासी अनिरुद्ध दलवी, भोपाल निवासी मुकेश तायड़े और जोसेफ समेत अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी (अपराध क्रमांक 70/26) सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था।
23 मई को केवल मोना गिरफ्तार हुई, जबकि शेष आरोपी अब तक फरार बताए जा रहे हैं। पीड़ितों के अनुसार करीब 25 लोगों से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपए लिए गए। लोगों से निवेश की रकम हरप्रीत कौर उर्फ मोना मैडम ही कलेक्ट करती थी।
उसने ठगी की रकम से नई कार खरीदी और 35 लाख रुपए का मकान का लोन भी सेटल किया। शहर के बड़े ज्वेलर्स से लाखों रुपए के जेवर ऑनलाइन भुगतान कर खरीदे। इसका खुलासा मोना के बैंक स्टेटमेंट से हुआ, लेकिन क्राइम ब्रांच ने अब तक न तो कार जब्त की और ना ही जेवर।
ठग ग्रुप का एडमिन था मनमीत
शिकायत में बताया गया कि लोगों को झांसे में लेने के लिए इंदौर एसडब्ल्यूटी वाट्सऐप ग्रुप बनाया गया था। ग्रुप का एडमिन मनमीत सिंह होरा उर्फ मोनू भी था। 11 फरवरी 2025 को उसने अपने मोबाइल नंबर से ग्रुप में ए स्क्वेयर ग्लोबल कंसल्टेंसी के एचडीएफसी बैंक खाते की जानकारी भेजी थी, जिसमें निवेश की रकम जमा कराई जाती थी।
पुलिस शिकायतों के बाद 8 दिसंबर 2025 को ग्रुप डिलीट किए जाने के पीछे भी होरा की भूमिका थी। मामले में एक पीड़ित हनी सिंह राजपाल ने मनमीत सिंह होरा और गुरबेज सिंह के बीच बातचीत की रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपी है, जिसमें होरा, गुरबेज को पुलिस कार्रवाई से बचने के तरीके बताता सुनाई देता है।
साथ ही अन्य तमाम सबूत ऐसे हैं, जो कि मनमीत सिंह के खिलाफ है, जो कि पीड़ित के पास हैं। उन्होंने मामले में पुलिस कमिश्नर से निष्पक्ष जांच, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और होरा की भूमिका की जांच कर उसे केस में आरोपी बनाने की मांग की है।
संबंधित समाचार

वन भूमि पर गांजे की खेती का खुलासा:इतने क्विंटल नशा किया जब्त; कपास और तुअर की फसल के बीच हो रही थी खेती

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:स्मैक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार; कार सहित लाखों रुपए का मशरूका जब्त

खेती में स्थिरता ही सबसे बड़ा सुधार:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया अंतरराष्ट्रीय सोया कॉन्क्लेव का शुभारंभ

नर्मदा-गंभीर लिंक परियोजना के बदहाल मजदूरों की विधायक से मार्मिक अपील:पॉवर लिंकर नही दे रही खून-पसीने की कमाई

MP सरकार फिर लेगी इतने हजार करोड़ का कर्ज:4 से 22 साल में चुकाएंगे ऋण

मातृशक्तियों ने की मां की आराधना:गुजराती गीतों पर थिरके कदम

नाबालिग से अभद्रता के आरोप में घिरे भाजपा मंडल अध्यक्ष:संगठन भी मामले को लेकर सक्रिय; नगर अध्यक्ष ने मांगा जवाब

रिजॉर्ट में लगी भीषण आग:10 लोगों की मौत; इनमें एक ही परिवार के 6 सदस्य शामिल

संगठन, साहस और न्याय के पक्ष में निर्णायक संकल्प

MP में यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके:लोगों में दहशत का माहौल; घरों से बाहर निकले

भक्तों ने उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

यशवंत क्लब के मास्टर प्लान पर बढ़ रहा विवाद:प्रबंध समिति के सदस्यों ने उठाए सवाल

वीडियो देखिये, नाबालिग से मारपीट के मामले में एडिशनल डीसीपी ने क्या कहा:भाजपा मंडल अध्यक्ष पर गंभीर धाराओं में पुलिस ने की कार्रवाई; गरबा पंडाल में धक्का-मुक्की का वीडियो हुआ था वायरल

वीडियो देखिये, पुलिस थाने पर गहमागहमी का माहौल:भाजपा नेताओं ने पहले बनाया दबाव; ऐसे दर्ज किया पुलिस ने केस, विधायक ने भी कही ये बात

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को जमानत:शांति भंग करने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई:'देसी मसाला' का पंजीयन निलंबित

40 प्रतिशत खेत खाली रहने का अनुमान लगाया:गेहूं का रकबा 52 हजार हेक्टेयर होगा कम

MBBS छात्रों को NMC ने दी बड़ी राहत:फर्स्ट ईयर परीक्षा के लिए अब मिलेंगे इतने मौके

आधी रात में घर में लगी भीषण आग:थाना प्रभारी की तत्परता से बचा परिवार

वीडियो देखिये, भाजपा नेता का नाबालिग से कथित दुर्व्यवहार का मामला नए मोड़ पर:अनेक धाराओं में केस दर्ज होने की सूचना; इस थाने पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!