मंडी सचिव ने हटवाई असामाजिक तत्वों की झुग्गियां व निर्माण: क्षेत्र पूरी तरह हुआ अतिक्रमणमुक्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मंडी सचिव ओमप्रकाश खेड़े ने फल-सब्जी मंडी के पास किए गए असामाजिक तत्वों के अतिक्रमण हटवा दिए। इनमें झुग्गियां और अन्य निर्माण शामिल थे, जहां अवैध गतिविधियां संचालित होती थीं। अब ये क्षेत्र पूरी तरह अतिक्रमणमुक्त हो गया है, जिससे न केवल व्यापारियों को बल्कि किसानों-हम्मालों की भी परेशानी लगभग खत्म हो गई है।
उल्लेखनीय है कि मंडी के पास अवैध रूप से तनी इन झुग्गियों में अवैध और अनैतिक गतिविधियां चल रही थीं, जिसकी शिकायत सचिव ने प्रशासन से की थी। इस पर नगर निगम की रिमूवल गैंग यहां पहुंची और कार्रवाई की। देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी मंडी प्रशासन और नगर निगम ने मिलकर मंडी परिसर के समीप नाले के किनारे से अतिक्रमण पूरी तरह हटा दिया है।
व्यापारियों और किसानों के हितों की रक्षा हमारी प्राथमिकता
कार्रवाई के बाद मंडी सचिव ओमप्रकाश खेड़े ने कहा कि मंडी में व्यापारियों और किसानों के हितों की रक्षा हमारी प्राथमिकता है। नगर निगम के सहयोग से इस इलाके को अब असामाजिक तत्वों से मुक्त करा लिया गया है। इस कार्रवाई से मंडी में फिर से सुरक्षित वातावरण बनेगा और किसानों की उपज सुरक्षित रहेगी। हम आगे भी सतर्क रहेंगे ताकि भविष्य में ऐसा अतिक्रमण दोबारा न हों।
मंडी शेड से लहसुन, प्याज और सब्जियां चुराते थे
मंडी सचिव ओपी खेड़े ने बताया कि मंडी की बाउंड्रीवाल के बाहर नाले के किनारे कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध झुग्गी-झोपड़ियां बना ली गई थीं। इनमें रहने वाले लोग मंडी परिसर में सक्रिय होकर गंभीर वारदातों को अंजाम दे रहे थे। इन झुग्गियों में अवैध और अनैतिक गतिविधियां चल रही थीं।
ये लोग रात में मंडी शेड से लहसुन, प्याज, आलू और अन्य सब्जियां चोरी कर दिन में बाहर ले जाकर बेचते थे। विरोध करने पर ये लोग चाकूबाजी, मारपीट और महिलाओं-बच्चों के माध्यम से झूठे आरोप लगवाने की धमकी देते थे।
ये मंडी में आने वाली गाड़ियों के शीशे फोड़ते और मोबाइल/सामान चोरी करते थे। मामले की शिकायत करने पर कल नगर निगम ने अपनी टीम को भेजकर इन अवैध निर्माणों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!