फर्जी फ्लैट डील से 29 लाख की ठगी करने वाला धराया: बेलमंट पार्क के नाम पर तैयार किए थे कूटरचित दस्तावेज, दो साथी फरार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया क्षेत्र में फ्लैट बेचने के नाम पर 29 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर बेलमंट पार्क स्थित फ्लैट के फर्जी दस्तावेज तैयार कर फरियादियों से 29 लाख की रकम हड़प ली थी।
विजयनगर एसीपी पराग सैनी के मुताबिक फरियादी भुवनेश्वर राव, ब्रह्मदीप परिहार और दत्त पचौरी के साथ आरोपी राजेश कुशवाहा, आशीष पारीक जैन और लव कुशवाहा ने बेलमंट पार्क स्थित फ्लैट के कूटरचित दस्तावेज तैयार किए। आरोपियों ने संपत्ति बेचने का सौदा तय कर अलग-अलग खातों में कुल 29 लाख रुपए प्राप्त कर लिए और बाद में धोखाधड़ी कर रकम हड़प ली थी।
शिकायत की जांच के बाद थाना लसूड़िया में आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने आरोपी राजेश कुशवाहा 50 निवासी नादिया नगर को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपने साथियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी करना स्वीकार किया।
आरोपी के खिलाफ अन्य थानों में भी मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय से रिमांड पर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। साथ ही फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
संबंधित समाचार

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन

2600 करोड़ के गरोठ हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी:उच्चस्तरीय जांच की जरूरत

श्रीकृष्ण ने सृष्टि का उद्धार करने के लिए ही मानव रूप में जन्म लिया:सीएम हाउस में मनी जन्माष्टमी

देखिए वीडियो:मेट्रो के नए रूट का शुभारंभ; सुपर कॉरिडोर-3 से मालवीय नगर तक दौड़ेगी, सेवा सुबह 9 से शाम 7 बजे तक संचालित होगी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!