10 साल पुराने दोस्त की हत्या करने वाला चंद घंटों में गिरफ्तार: पुलिस ने रेलवे ट्रैक के पास भागते समय पकड़ा
KHULASA FIRST
संवाददाता

पैसों के लेन-देन को लेकर हाथीपाला क्षेत्र में की थी हत्या
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हाथीपाला क्षेत्र में हुए हत्याकांड का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला पैसों के लेन-देन से जुड़ा है, जिसमें आरोपी ने अपने ही 10-12 साल पुराने दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया। अधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई।
रावजी बाजार पुलिस के मुताबिक सूचना मिलते ही घायल फिरोज अंसारी को एमवाय अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले में फरियादी मुख्तियार अहमद उर्फ भूरू (43) निवासी पठान मोहल्ला की शिकायत पर आरोपी मोहम्मद अरबाज निवासी चंपाबाग के खिलाफ धारा 103(1) का केस दर्ज किया गया है।
जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी अरबाज और मृतक फिरोज के बीच करीब एक दशक से दोस्ती थी। आरोपी ने फिरोज को कुछ रुपए उधार दिए थे, जिन्हें लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।
26 मार्च की रात करीब 9.15 बजे दोनों हाथीपाला चौराहा के पास मिले तो पैसे वापस मांगने पर कहासुनी हुई और गुस्से में आरोपी ने फिरोज की जांघ के पास चाकू मार दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।
तकनीकी साक्ष्य और स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाकर आरोपी की तलाश की जा रही थी। इसी बीच सूचना मिली कि आरोपी रेलवे पटरी के पास भागने की फिराक में है। इस पर घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
भागते समय गिरने से आरोपी के पैर में चोट आई है। उसके खिलाफ पूर्व में छोटी ग्वालटोली थाने में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!