युवती से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की कैद: कोर्ट का फैसला; विभिन्न धाराओं में अर्थदंड भी लगाया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
जिले के खातेगांव स्थित प्रथम अपर सत्र न्यायालय ने दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपी पर विभिन्न धाराओं के तहत अलग-अलग कारावास और अर्थदंड भी लगाया है।
खेत के टप्पर में की वारदात
अभियोजन पक्ष के अनुसार, ग्राम अमेली निवासी अनमोल पिता संतोष मेहरा (20) ने नवंबर और दिसंबर 2025 में दो अलग-अलग अवसरों पर एक युवती के खेत पर बने टप्पर में दुष्कर्म किया। आरोपी ने वारदात के बाद पीड़िता को घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।
शिकायत के बाद दर्ज हुआ केस
पीड़िता की शिकायत पर हरणगांव थाना पुलिस ने अपराध क्र. 213/2025 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(1), 332(ग) और 351(3) के तहत मामला पंजीबद्ध किया। विवेचना के बाद पुलिस ने न्यायालय में आरोप पत्र प्रस्तुत किया।
साक्ष्यों के आधार पर आरोपी दोषी करार
सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने गवाहों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अपना पक्ष रखा। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण करने के बाद प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश सीता कनोजे ने आरोपी को सभी आरोपों में दोषी माना।
10 साल की सजा, जुर्माना भी लगाया
न्यायालय ने आरोपी को बीएनएस की धारा 64(1) के तहत 10 वर्ष का कठोर कारावास और ₹1,000 अर्थदंड। धारा 332(ग) के तहत 2 वर्ष का कारावास एवं ₹1,000 अर्थदंड। धारा 351(3) के तहत 3 वर्ष का कारावास एवं ₹1,000 अर्थदंड की सजा सुनाई।
संबंधित समाचार

लग्जरी लाइफ के शौक में बने चोर:फिर कर दी दो वारदातें; सीसीटीवी ने पहुंचाया बदमाशों के घर

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अनुमति पर सवाल:भाजपा प्रवक्ता राकेशसिंह यादव ने उठाया मुद्दा

अंतरराज्यीय साइबर रैकेट का खुलासा:रातों-रात पैसा डबल करने का देते थे झांसा; फर्जी ट्रेडिंग ऐप से की देशभर में ठगी, 13 आरोपी गिरफ्तार

भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी

चलती बस में बिगड़ी चालक की तबीयत:46 बच्चों की जान बचाकर खुद जिंदगी की जंग हारे; सड़क किनारे सुरक्षित रोकी

लाखों की शराब पकड़ी, आरोपी फरार

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन उग्र:सरकारी अस्पतालों की OPD प्रभावित; सड़क पर बैठे डॉक्टर, सीएम हाउस का रास्ता बंद

जहरीली शराब कांड:राहुल गांधी का सरकार पर हमला; कहा- कब तक मौत के बाद जागेगा सिस्टम

कांग्रेस हुई हमलावर:जहरीली शराब से मौतें होती रहीं, मोहन सरकार कहानी गढ़ती रही!

ढाई साल की वान्या ने किया कमाल:इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम; 2 साल 6 माह की उम्र में बनी IBR Achiever

पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म:प्रसाद बताकर नशीला लड्डू खिलाया; धमकी देकर करता रहा शोषण

50 हुई मौत, 25 नहीं:जहरीली शराब कांड में दावा; एसडीएम और एसडीओपी हटाए गए, 120 से ज्यादा मरीज अस्पतालों में

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक; 3 साल की बच्ची सहित 6 की मौत

सायरन बजाती नेक्सन कार ने गली में मचा दिया उत्पात:रहवासियों ने रोकने की कोशिश की तो रिवर्स लेकर भागा चालक

दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए दिया न्योता; बोले- AI सहित कई सेक्टर पर नजर

मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज:समन रद्द करने से हाईकोर्ट का इनकार; छह हफ्ते की राहत

ट्रैफिक पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी:कोर्ट के सामने ही दिखे हूटर-सायरन और गलत नंबर प्लेट वाले वाहन; सड़कों पर नजर नहीं आ रहा काम

लोधिया कुंड में डूबने के कारण भाई-बहन की मौत:चेतावनी बोर्ड फटा होने से हादसे की आशंका

जमीन विवाद:पूर्व महिला अफसर समेत 3 आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज; संपत्ति कुर्की की मांग

जिलाबदर के आदेश को ठेंगा दिखाकर घूम रहा था सादिक काला:पुलिस ने धर दबोचा; हत्या सहित दो दर्जन से ज्यादा अपराध पहले से हैं दर्ज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!