खबर
Top News

पत्नी और सौतेली बेटी की हत्या के दोषी को फांसी: कोर्ट ने 13 माह में सुनाया फैसला; बेटे की गवाही बनी अहम सबूत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 जुलाई 2026, 6:22 pm
शेयर करें:
पत्नी और सौतेली बेटी की हत्या के दोषी को फांसी

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
शहर में पत्नी और नाबालिग सौतेली बेटी की निर्मम हत्या करने वाले आरोपी को जिला न्यायालय ने फांसी की सजा सुनाई है। फास्ट ट्रायल कोर्ट ने इस दोहरे हत्याकांड को 'दुर्लभतम से भी दुर्लभ श्रेणी का जघन्य अपराध मानते हुए आरोपी रामजी भूमिया को मृत्युदंड से दंडित किया। विशेष बात यह रही कि घटना के महज 13 माह के भीतर मामले की सुनवाई पूरी कर अदालत ने फैसला सुना दिया।

शराब के नशे में पत्नी और बेटी पर किया था जानलेवा हमला
मामला बरगी थाना क्षेत्र के बसंत नगर का है। अभियोजन के अनुसार, 6 जून 2025 की रात आरोपी रामजी भूमिया ने शराब के नशे में अपनी पत्नी राधा भूमिया उर्फ अंजुम बानो और नाबालिग सौतेली बेटी महक भूमिया पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

बहन के फोन ने भाई को घर बुलाया
मृतका के बेटे आशीष भूमिया उर्फ आसिफ खान ने पुलिस को बताया कि घटना वाली रात वह बाजार में था। तभी उसकी बहन महक का फोन आया और उसने कहा, "भैया, जल्दी घर आओ, मम्मी-पापा लड़ रहे हैं।"

आशीष तुरंत घर पहुंचा और दोनों के बीच विवाद शांत कराया। कुछ देर बाद उसे फिर बहन की चीख सुनाई दी। जब वह दौड़कर अंदर पहुंचा तो मां और बहन खून से लथपथ पड़ी थीं, जबकि आरोपी हाथ में धारदार हथियार लिए खड़ा था। उसे देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया।

दूसरी शादी के बाद शुरू हुआ था विवाद
पुलिस जांच में सामने आया कि राधा भूमिया की पहली शादी राशिद शाह से हुई थी, लेकिन करीब 10-12 वर्ष पहले दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद राधा ने रामजी भूमिया से दूसरी शादी की थी। परिवार के अनुसार, आरोपी अक्सर शराब पीकर पत्नी और बेटी के साथ मारपीट करता था।

बेटे की गवाही बनी अहम सबूत
घटना के बाद बरगी थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या सहित संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। मामले की विवेचना निरीक्षक कमलेश चौरैया और जितेंद्र पाटकर ने की।

अदालत में जिला अभियोजन अधिकारी अभिषेक दीक्षित के मार्गदर्शन में अभियोजन पक्ष की ओर से बबीता कुल्हारा ने प्रभावी पैरवी की। मामले में प्रत्यक्षदर्शी बेटे आशीष भूमिया की गवाही और अन्य साक्ष्यों को अहम मानते हुए अदालत ने आरोपी को दोषी करार दिया।

13 महीने में आया फैसला
फास्ट ट्रायल कोर्ट ने मामले की सुनवाई तेजी से पूरी करते हुए घटना के करीब 13 माह बाद फैसला सुनाया। अदालत ने इसे समाज को झकझोर देने वाला जघन्य अपराध मानते हुए आरोपी रामजी भूमिया को फांसी की सजा सुनाई।

संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 13 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 13 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 13 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 13 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 14 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 14 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 14 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 14 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 14 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 14 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 14 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 15 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 15 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 15 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 15 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 15 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 15 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 15 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 15 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!